बॉलीवुड

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी से पाई खूबसूरती, पहले और बाद की तस्वीरें देख सिर पिट लेंगे

ऐसा कहा जाता है कि यदि आपको बॉलीवुड और टीवी इडस्ट्री में रहना या लोकप्रिय होना है, तो आपको हॉट और सुंदर दिखना होगा। यही कारण है कि कई सेलिब्रिटी खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते हैं। लेकिन यह आसान काम नहीं है। प्लास्टिक सर्जरी काफी महंगी और कभी-कभी दर्दनाक भी होती है। टीवी अभिनेत्री शामा सिकंदर भी लोकप्रिय टीवी श्रृंखला “ये मेरी लाइफ है” से काफी प्रसिद्ध हुई। उन्होंने भी प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया। आज हम आपको टीवी इडस्ट्री के कुछ ऐसे ही एक्टर और एक्ट्रेस से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया। Plastic Surgery Of Popular TV Actress.

तो चलिए देखते हैं किन अभिनेत्रियों ने खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया:

शाम सिकंदर

आपको अभिनेत्री शामा सिकंदर तो याद ही होंगी जिन्होंने ‘ये मेरी लाइफ है’ से खासी लोकप्रियता हासिल की। खबर ये है कि, शमा ने प्लास्टिक सर्जरी कराई ताकि वह खूबसूरत दिख सकें। हालांकि, अभिनेत्री ने कभी इसे स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनकी वर्तमान तस्वीरों में यह सब पता चलता है की उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी।

गौहर खान

लगभग पांच साल पहले गौहर खान ने अपनी खराब प्लास्टिक सर्जरी के कारण रियलिटी शो की शूटिंग रद्द कर दी थी। हाँ आप सही पढ़ा! गौहर ने स्क्रीन पर सेक्सी दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया। लेकिन दुर्भाग्य से गौहर की होंठ की सर्जरी गलत हो गई। एक इंटरव्यू में गौहर ने अपनी होंठ की सर्जरी के बारे में बताया था।

मौनी रॉय

कुछ रिपोर्टों के मुताबिक ‘नागिन’ फेम मोनी रॉय ने अपने होंठ की सर्जरी कराई है। अभिनेत्री अपने ऊपर के पतले होंठों से खुश नहीं थी और इसलिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराने का निर्णय लिया था।

सारा खान

अगर सूत्रों की माने तो सारा ने अपने पूर चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराई है। प्लास्टिक सर्जरी से उनके गाल, आँख और नाक; को ठीक कर दिया गया है। हालांकि अभी तक, सारा ने इसे स्वीकार नहीं किया।

रश्मि देसाई

दो साल पहले ‘उतरन’ की प्रसिद्ध अभिनेत्री रश्मी देसाई ने अपने शरीर से अतिरिक्त वसा को हटाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। उनकी सर्जरी मुंबई अस्पताल में हुई थी। उन्होंने ‘नच बलिए’ में स्वीकार किया की उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए अपना वजन कम किया था।

संभावना सेठ

कुछ साल पहले, संभावना सेठ केवल आइटम गाने पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहती थी। उनके काम के लिए स्क्रीन पर हॉट और सेक्सी दिखना आवश्यक था। इसलिए, उन्होंने अपने ब्रेस्ट की सर्जरी कराई थी।

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा की पुरानी और नई तस्वीरों में स्पष्ट रूप से फर्क दिखता है। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कपिल ने खुद को आकर्षण दिखाने के लिए सर्जरी कराई है। विशेष रूप से उन्होंने हेयरलाइन की सर्जरी कराई है। शायद उन्होंने अपना हेयर ट्रॉसप्लांट कराया है।

मौली गांगुली

यदि रिपोर्ट की माने तो मौली गांगुली ने अपने लिप्स की सर्जरी कराई है। वास्तव में कोई भी आसानी से देखकर कह सकता है कि उन्होंने अपने गाल, होंठ और नाक की सर्जरी कराई है। लेकिन मौली ने इन रिपोर्टों से हमेशा इनकार किया है।

ईवा ग्रोवर

ईवा अपने ऊपर के होंठ से नाखुश थी। एक इंटरव्यू में ईवा ने यह माना कि, “मैं चाहती थी कि मेरे होंठ थोड़े फुले हुए लगे, इसलिए मैंने प्लास्टिक सर्जरी कराई। मेरे होंठ अब पहले से बेहतर दिख रहे हैं।”

राखी सावंत

राखी सावंत मशहुर बॉलीवुड हस्तियों में से एक हैं, जो अपने विवादों और बुरी खबरों के लिए जानी जाती हैं। राखी ने खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए लिपोसक्शन और ब्रेस्ट सर्जरी का सहारा लिया।

Back to top button