राशिफल

इन खूबियों वाले पुरुष जीवन में कभी न कभी अवश्य बनते हैं अमीर, क्या आप में हैं ये खूबियां?

हर किसी की ख्वाहिश होती है की वह अमीर बने। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास सभी भौतिक सुख सुविधाएँ हों। इसे पाने के लिए हर कोई कड़ी मेहनत और प्रयास करता है। लेकिन इसके बावजूद भी सभी के लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं होता है। एक तरफ जहां दिन रात मेहनत करके कुछ लोग सिर्फ अपनी रोजमर्रा कि जरुरते ही पूरी कर पाते हैं तो दूसरी ओर कुछ लोगों को थोड़े ही परिश्रम से सब कुछ हासिल हो जाता है। ऐसे ही लोगों के बारे में कहा जाता है कि उनपर माँ लक्ष्मी की कृपा है। आज हम आपको ऐसे ही लोगों के बारे में बता रहे हैं जिनमें कुछ चीजें कॉमन होती हैं। जो उनके सफल बनाने और धनवान होने की निशानी होती है। These things can make you rich.

 हाथों पर ध्वजा का चिन्ह

जिन लोगों के हाथों में रेखाओं के मिलन से ध्वजा चिन्ह बनता है, वो अपनी किस्मत ऊपर से लिखवाकर आते हैं। ऐसे लोग चाहे अभी जिस भी हालत में हो वो कभी न कभी धनवान अवश्य बनाते हैं। ऐसे पुरुषों का जन्म भले ही निम्न परिवार में हुआ हो वो एक न एक दिन धनवान अवश्य बनते हैं।

उँगलियों की बनावट

जिस पुरुष की ऊँगली की लम्बी और सीधी होती है, वह आर्थिक रूप से संपन्न होता है। ऐसा व्यक्ति अपने व्यवसाय या व्यापार के जरिए बहुत अधिक मात्रा में धन कमाने में सफल होता है। इसके अलावा अगर अंजुली के बीच कोई स्थान खाली ना हो तो ऐसे व्यक्ति किसी ना किसी माध्यम से धन को जुटाने में सफल रहते हैं। इस खूबी वाले लोग व्यापार में काफी सफल होते हैं।

हाथों में गहरी रेखा

वो पुरुष जिनकी हाथों की रेखाएं स्पष्ट, गहरी, गुलाबी रंग तथा एक रेखा दुसरी रेखा को नही काटती वह भले ही आज कामयाब न हो लेकिन भविष्य में वह जरुर कामयाब होता है। इन खूबियों वाले व्यक्ति को उसके द्वारा किए गये हर काम में सफलता मिलती है।

 अंगूठे पर जौ का चिन्ह

हालांकि, ऐसे व्यक्तियों कि संख्या काफी कम होती है फिर भी जिसके अंगूठे में जौ का चिन्ह होता है उस व्यक्ति का भाग्य हमेशा साथ देता है। इन खूबियों वाला व्यक्ति अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर धनवान बनता है। यदि यह निशान अंगूठे के बजाय हथेली पर हो तो उस व्यक्ति की संतान इन्हें धनवान बनाती है।

 ये हैं कुछ शुभ निशान

हथेली पर चक्र, तलवार, विष्णु चिह्न, तोमर, त्रिशूल, धनुष में यदि आपके हाथ पर कोई भी निशान हो तो आप किसी बड़े सरकारी पद के माध्यम से सफल होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में बहुत सारा धन-वैभव और संपत्ति मिलती है। ऐसे पुरुष प्रराक्रमी होने के साथ साथ इनके अच्छे कामों के लिए पसंद किए जाते हैं।

ये भी हैं कुछ शुभ संकेत

जिन पुरुषों की हथेली पर बावली, मंदिर, त्रिकोण का चिह्न हो उसे आध्यात्मिक माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को समाज में विशेष मान सम्मान मिलता है। हालांकि, इस खूबियों वाला व्यक्ति धन-वैभव जैसी भौतिक चीजों से विमुख रहता है, लेकिन उसे कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती। ऐसा व्यक्ति का परिवार संपन्न होता है।

Back to top button