समाचार

दिग्विजय सिंह का पाकिस्तान प्रेम, कश्मीर को बताया ‘भारत ऑक्युपाइड कश्मीर’-IOK

नई दिल्ली: कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह फिर से एक बार  विवादास्पद बयान को लेकर घिर गये है। दिग्विजय सिंह के इस बयान ने एक  नये विवाद को जन्म  दिया है। दिग्विजय सिंह ने कश्मीर के लिए किया ‘इंडियन ऑक्युपाइड कश्मीर’ शब्द का इस्तेमाल । उन्होंने POK के साथ IOK शब्द का इस्तेमाल किया। (Digvijay Singh statement on Kashmir)

दरअसल दिग्विजय सिंह  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बलूचिस्तान से जुड़े बयान का जवाब दे रहे थे। दिग्विजय  कहा, ‘नरेंद्र मोदी को पाक ऑक्युपाइड कश्मीर की ज्यादा चिंता हैं। उनको वो धन्यवाद देते है। बधाई देते है। बलूचिस्तान को बधाई और धन्यवाद देते है लेकिन, हिंदुस्तानियों के कश्मीरियों से बात करने के लिए तैयार नहीं हैं।’

दिग्विजय सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होने कहा, ‘विश्वास पैदा करना है कश्मीर में , चाहे पाक ऑक्युपाइड कश्मीर हो या फिर भारत ऑक्युपाइड कश्मीर हो, अगर यहां लोगों के मन में विश्वास कायम करना हैं तो बातचीत के जरिए ही हो सकता है।”

बाद में दिग्विजय  ने  अपने बयान पर सफाई  दिया और कहा ” कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर और कश्मीरियत पर ध्यान देने की जरूरत हैं। ”

बीजेपी ने दिग्विजय के बयान पर हमला बोलते हुआ कहा कि दिग्वजिय ने वही कहा जो उनके दिल में था। नरेंद्र मोदी के विरोध के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकता हैं।

वैसे दिग्विजय  की पाकिस्तान परस्ती किसी से छुपी नहीं है

Back to top button