राशिफल

सुख-समृद्धि और जीवन की परेशानियों से छुटकारा पानें के लिए घर में 29 सितम्बर से पहले जरुर कर लें ये उपाय

हिन्दू धर्म में नवरात्री का विशेष महत्व होता है। इस समय वही विशेष समय चल रहा है। नवरात्री में माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। माँ दुर्गा ने नौ रूप लेकर संसार को अलग-अलग मुसीबतों से छुटकारा दिलाया है। जब कई इंसानियत खतरे में पड़ी माँ दुर्गा ने रूप धरकर उस खतरे को दूर किया। भक्त नवरात्री के समय माता को प्रसन्न करनें के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं।

नौ दिनों तक की जाती है धूम-धाम से पूजा-अर्चना:

माता दुर्गा की पूजा इस समय देश के कोने-कोने में की जा रही है। कुछ जगहों पर नवरात्री के समय में माता के लिए मेले का आयोजन भी किया जाता है। बंगाल में हर जगह दुर्गा पूजा बड़े ही धूम-धाम से मनाई जाती है। उसके अलावा देश के कई अन्य जगहों पर भी दुर्गा पूजा बड़े धूम-धाम से मनाई जाती है। भक्त माता की जगह-जगह प्रतिमा स्थापित करके नवरात्री के नौ दिनों तक माता की पूजा अर्चना करते हैं।

तांत्रिक अनुष्ठान ज्यादा किये जाते हैं नवरात्री में:

नवरात्री के समय में मान्यता के अनुसार तंत्र और तांत्रिक अनुष्ठान भी बहुत ज्यादा किया जाता है। तंत्र शास्त्र में कुछ चीजों को बहुत ज्यादा खास माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति उन चीजों को नवरात्री के समय अपने घर में लाकर रखता है, उसके ऊपर माता की विशेष कृपा होती है। इस बार नवरात्री 29 सितम्बर को ख़त्म हो रही है, उससे पहले किसी भी विद्वान से पूछकर आप शुभ समय में उन चीजों को स्थापित कर सकते हैं।

नवरात्री के समय घर में जरुर लायें ये चीजें:

*- ऐसा माना जाता है कि नवरात्री के समय बिना फल वाले केले और आंवले के पौधे को घर के आंगन के बीचो-बीच लगानें से महा लक्ष्मी और भगवान् विष्णु दोनों साथ-साथ आपके घर में निवास करते हैं।

*- भगवान् श्रीहरी की पूजा शालिग्राम के रूप में भी की जाती है। जिस भी शालिग्राम में चक्र की तरह आकृति दिखे उसका विधिवत पूजन करवाएं और तत्पश्चात उसे अपने कैश बॉक्स या तिजोरी में रख दें। ऐसा करते ही धन सम्बन्धी सभी समस्याएं समाप्त हो जाएँगी और भविष्य में भी धन की कोई किल्लत नहीं होगी।

*- नवरात्री के समय में पीले रंग की कौड़ियों को लाल रंग के कपडे में बांधकर धन रखनें वाली जगह पर रखें, ऐसा करनें से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन-दौलत का वरदान देती हैं।

*- इंद्रजाल एक चमत्कारी पौधा है जो समुद्र में पाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्री के समय में यह पौधा जिस भी घर में स्थापित किया जाता है, उस घर में जीवनभर कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

Back to top button