राजनीति

राज ठाकरे ने दाऊद इब्राहीम को लेकर किया चौकानें वाला खुलासा, मातृभूमि पर लेना चाहता है आखिरी सांस

मुंबई: दाऊद इब्राहीम के बारे में कुछ भी बतानें की जरुरत नहीं है। दाऊद आतंक का एक ऐसा चेहरा है, जिससे हर कोई परिचित है। आज पूरी दुनिया में दाऊद को आतंक फैलानें के लिए जाना जाता है। दाऊद ही वह व्यक्ति है जिसनें भारत में कई आतंकी हमले करवाए हैं। दाऊद के बारे में यह भी कहा जाता है कि यह इस समय पाकिस्तान में छुपा हुआ है। हालाँकि पाकिस्तान हमेशा इस बात से इनकार करता रहा है।

लग रहे आरोपों की वजह से भाग गया दुबई:

D company

एक समय था जब पुरे मुंबई पर दाऊद इब्राहीम का कब्ज़ा था। हर कोई उसके खौफ के साए में रहता था। यहाँ तक की बड़े-बड़े राजनेता और बॉलीवुड अभिनेता भी दाऊद के खौफ से थर-थर कांपते थे। जब दाऊद के ऊपर आरोप लगनें लगे तो वह मुंबई छोड़कर दुबई भाग गया। वह अपने काले कारनामों को वहीँ से ऑपरेट किया करता था। उसके गुर्गे यहीं रहकर उसके आतंक को जारी रखनें का काम करते थे।

पाकिस्तान के इशारे पर भारत में करवाए कई हमले:

उसके जानें के इतनें साल बाद भी भारत सरकार उसे उसके गुनाहों की सजा दिलवा पानें में नाकाम रहा है। इस समय उसके ऊपर पाकिस्तान का हाथ है। पाकिस्तान उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाये हुए है। पाकिस्तान के कहनें पर ही दाऊद ने कई हमले भारत में किये थे, आज पाकिस्तान उसका बदला चुका रहा है। हाल ही में मनसे के नेता राज ठाकरे ने दाऊद के बारे में चौकानें वाला खुलासा किया है।

वर्तमान सरकार से बनाये हुए है सम्पर्क:

राज ठाकरे ने कहा कि भगोड़ा माफिया डॉन दाऊद इब्राहीम वापस लौटकर भारत आना चाहता है। इसके लिए वह इस समय तत्कालीन केन्द्रीय सरकार से संपर्क बनाए हुए है। ठाकरे की मानें तो उनके अनुसार इस समय दाऊद बहुत ज्यादा बीमार है। वह ठीक से चल भी नहीं सकता है। ठाकरे ने यह कहा कि दाऊद अपने जीवन के आखिरी पड़ाव में है और वह अपनी आखिरी साँसे अपनी मातृभूमि पर लेना चाहता है।

ठाकरे ने यह बात उस समय कही जब वह अपने अधिकारिक फेसबुक पेज को लांच कर रहे थे। जनसमूह के सामने ही उन्होंने यह सब कहा। ठाकरे ने कहा कि दाऊद भारत आनें के लिए वर्तमान सरकार से सेटिंग करनें में लगा हुआ है। सत्तारूढ़ पार्टी इसका फायदा उठाते हुए यह भी कह सकती है कि उसनें भी दाऊद को भारत लाया है, जबकि दाऊद तो खुद ही भारत आना चाहता है। लेकिन बीजेपी अगले चुनाव में इसका श्रेय खुद लेगी।

Back to top button