समाचार

कुछ ही पल में तबाह हो गया था पूरा शहर, भूकंप में मारे गए थे लाखों लोग, जानकर उड़ जायेंगे होश

आज के समय में आये दिन मनुष्य प्रकृति के साथ छेड़-छड करता हुआ दिख रहा है। आज मनुष्य ने इतनी तरक्की कर ली है कि वह अपने ज्ञान के दम पर प्रकृति को भी चुनौती देने लगा है। आज इंसान अपने विज्ञान के दम पर चाँद पर भी जानें में समर्थ हो चुका है। जैसे-जैसे इंसान ने तरक्की की है, वैसे-वैसे उसनें प्रकृति के साथ खिलवाड़ भी करना शुरू किया है। प्रकृति की बदौलत ही इस पृथ्वी पर जीवन संभव हो सका है।

प्रकृति के साथ खिलवाड़ का भुगतना पड़ रहा है खामियाजा:

ऐसे में प्रकृति के साथ ज्यादा छेड़-छाड़ का नतीजा काफी भयावह हो सकता है। आये दिन प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिस तेजी से मनुष्य प्रकृति के साथ छेड़छाड़ कर रहा है, उसे उसका खामियाजा भुगतनें को मिल रहा है। इसके बावजूद इंसान समझ नहीं रहा है और आये दिन और ज्यादा प्रकृति के साथ खिलवाड़ करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह देखकर लगता है कि आनें वाले समय में और भयानक परिणाम भुगतनें पड़ेंगे।

हर साल प्राकृतिक आपदाओं में हजारों लोग गंवाते हैं अपनी जान:

कुछ साल पहले प्रकृति ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ का बदला भयानक सुनामी के रूप में दिखाया था। इसके अलावा समय-समय पर भूकंप, बाढ़, सूखा और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। इन आपदाओं में लाखों लोग अपनी जान गंवाते हैं, उससे ज्यादा बेघर हो जाते हैं। भयानक भूकंप की वजह से इस समय मैक्सिको में भारी तबाही मची हुई है। इस भयानक भूकंप में लगभग 200 से ज्यादा लोगों ने अपनी जानें गँवाई हैं।

मैक्सिको में 7.1 तीव्रता के भूकंप ने मचाई जमकर तबाही:

भूकंप का मंजर बड़ा ही भयावह मंजर होता है। देखते ही देखते गगनचुम्बी ईमारत जमीन पर धरासायी हो जाते हैं। लोगों को जान बचानें का भी समय नहीं मिल पाता है। मैक्सिको में मंगलवार की रात रेक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता वाला भयानक भूकंप आया था। कुछ ही मिनट में हर तरफ लाशें ही दिखाई देने लगी। इस समय उस भयानक मंजर का विडियो भी सामनें आ गया है। इस समय इस भयानक भूकंप का विडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चीन में आये भूकम्प में गंवाई थी 8.30 लाख लोगों ने अपनी जान:

अगर भूकंप की बात की जाए तो कुछ साल पहले नेपाल में आये भूकम्प में कई हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। भूकंप के तीव्रता की बात की जाए तो अब तक सबसे तीव्र भूकंप 22 मई 1960 में चिली में आया हुआ था। कैजुअलिटी के हिसाब से अब तक का दुनिया का सबसे खतरनाक भूकंप 1956 में चीन में आया था। इस भूकंप ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। इस भूकंप में 8.30 लाख लोगों ने अपनी जान गँवाई थी।

विडियो देखें:

Back to top button