विशेष

पहली बार देश के इस राजनेता के जन्मदिन को जोड़ा गया इस अभियान से, जानकर हो जायेंगे दंग

नई दिल्ली: पहली बार भारत के इस व्यक्ति की पूरी दुनिया जमकर तारीफ़ कर रही है। इनका व्यक्तित्व इस तरह का था कि हर कोई बस इनकी एक पुकार पर इनके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलनें के लिए तैयार हो गया। अब आप समझ चुके होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हाँ हम भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी की बात कर रहे हैं। आज नरेन्द्र मोदी का 67वाँ जन्मदिन है। उनके जन्मदिन को आज पूरा देश माना रहा है। आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि इनके जन्मदिन की तैयारियाँ किसी त्यौहार से कम नहीं हैं।

इस एप के माध्यम से दे सकते हैं जन्मदिन की बधाई:

देश में यह पहली बार हो रहा है जब किसी राजनेता के जन्मदिन को किसी अभियान से जोड़ा गया है। बीजेपी मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनानें जा रही है। पीएम मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए आज एक ख़ास मोबाइल एप “नमो एप” बनाया गया है। आपको बता दें इस एप के माध्यम से आप भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दे सकते हैं। उन्हें एप पर देश और पूरी दुनिया से जन्मदिन की बधाई के सन्देश प्राप्त हो रहे हैं। पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान का समर्थन देश की आम जनता ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के बड़े-बड़े अभिनेताओं ने भी किया।

पहली बार किसी राजनेता के सपने पर बनाई गयी फिल्म:

Akshay Kumar Toilet Ek Prem Katha

वहीँ अक्षय कुमार ने उनके इस अभियान को देश के कोने-कोने तक पहुँचानें के लिए टॉयलेट:एक प्रेम कथा फिल्म भी बना दी। राजनीतिक मुद्दों को लेकर देश में कई फ़िल्में बनायी गयी हैं, लेकिन यह पहली बार है जब किसी राजनेता के सपनों के ऊपर किसी फिल्म का निर्माण किया गया है। नमो एप पर दुनिया भर के लोग पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं। वहीँ उद्योगपति अनिल अम्बानी ने भी नमो एप पर पीएम मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है।

लम्बी रेस का घोड़ा है, एक दिन बनेगा पीएम:

उन्होंने बधाई देते हुए लिखा, “मैं पहली बार उनसे 1990 में मिला था। उस समय मेरे पिता ने उन्हें घर पर खानें के लिए बुलाया था। उनसे मिलनें के बाद मेरे पापा ने उनसे कहा था, लम्बी रेस ने घोड़ो छे, लीडर छे, पीएम बनसे (लम्बी रेस का घोड़ा है, सही मायनों में लीडर है और एक दिन प्रधानमन्त्री बनेगा) पापा ने उनकी आँखों में सपनें देख लिए थे। वो वैसे ही थे, जैसे अर्जुन को अपना सपना पता था।“

अपनी फिल्म में टैक्स की छूट मांगनें गए थे पीएम मोदी के घर:

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई नमो एप पर दी। उन्होंने पीएम मोदी से जुड़े एक वाकये का भी जिक्र किया। अमिताभ बच्चन ने बताया कि पहली बार पीएम मोदी से उनके घर पर मुलाकात हुई थी। उस समय मैं अपनी आनें वाली फिल्म “पा” में छूट मांगनें के लिए गया हुआ था। आपके साथ आपकी ही गाड़ी में थिएटर गए और फिल्म देखी, उसके बाद खाना खाया। उसी समय गुजरात टूरिज्म के बारे में भी बात हुई। उसके बाद मुझे उसके पर काम करनें का भी मौका मिला। मैनें आपसे निवेदन किया था कि मेरे काम के समय मुझसे कोई राजनेता ना मिले और ऐसा ही हुआ। काम ख़त्म होनें तक कोई भी राजनेता मुझसे मिलनें नहीं आया।

Back to top button