रिलेशनशिप्स

शादी से पहले भूलकर भी अपने पार्टनर से ना करें इन विषयों पर बात, वरना टूट सकती है आपकी शादी

देश चाहे कोई भी हो हर जगह शादी का महत्व एक जैसा ही होता है। भारत में शादी को संस्कार के रूप में माना जाता है। इसलिए यहाँ इसका महत्व थोड़ा और बढ़ जाता है। शादी दो लोगों के बीच आपसी सहमती से होती है। अब वो जमाना बीत गया जब बिने एक दुसरे की मर्जी से शादियाँ हो जाया करती थी। आज शादी में दोनों की सहमती का होना बहुत जरुरी होता है। ऐसा ना होनें पर रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाता है।

शादी और सगाई के बीच रखा जाता है कुछ दिनों का अंतर:

आज भी भारत में सबसे ज्यादा अरेंज मैरिज ही होती है। अरेंज मैरिज में घर वालों की पसंद की लड़की या लड़के से शादी होती है। ऐसे में दोनों के लिए यह जरुरी होता है कि दोनों एक दुसरे को अच्छे से जान लें। इसलिए सगाई और शादी के बीच में कुछ दिनों का अंतर रखा जाता है, ताकि इस दौरान दोनों एक दुसरे के बारे में अच्छे से जान लें। इस दौरान दोनों पार्टनर एक दुसरे से मिलते हैं या फ़ोन पर बात करके एक दुसरे के बारे में जाननें की कोशिश करते हैं।

कई बार फ़ोन पर बातें करते समय कुछ ऐसी बात अचानक से मुँह से निकल जाती है जो नहीं निकलनी चाहिए थी। वो जानकारी खुद के बारे में वह परिवार के बारे में भी हो सकती है। फ़ोन पर अचानक से निकलनें वाली इन बातों का असर आपके रिश्ते पर भी पड़ता है। कई बार इसकी वजह से शादी होनें से पहले ही टूट जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बतानें जा रहे हैं, जिसे भूलकर भी शादी से पहले अपनें पार्टनर से नहीं करनी चाहिए।

शादी से पहले अपने पार्टनर से ना करें इन बातों को:

*-अपने पास्ट के बारे में:

हर व्यक्ति का अपना एक अतीत होता है। यह अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी हो सकता है। अतीत में कुछ ऐसी घटनाएँ होती हैं जो राज ही रहें तो ज्यादा अच्छा होता है। इसलिए लड़का हो या लड़की शादी से पहले अपने पार्टनर से अपने अतीत के बारे में बात ना ही करे तो ज्यादा बेहतर होता है।

*- परिवार की बातें:

हर परिवार के अपने कुछ राज होते हैं। वैसे तो भारत में शादी से पहले दोनों परिवारों के बारे में अच्छे से पड़ताल की जाती है। अच्छे से जाननें के बाद ही शादी की बात आगे बढ़ाई जाती है। फिर भी अपने परिवार के बारे में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो किसी को नहीं बतानी चाहिए। खासतौर पर जब आपकी शादी होनें वाली हो तब।

*- आर्थिक स्थिति:

Never Tell these things to your girlfriend

लड़का हो या लड़की दोनों को शादी से पहले अपने पार्टनर से अपने आर्थिक स्थिति के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। शादी के दौरान कई मा-बाप बेटी की शादी के लिए कर्ज लेते हैं और उसे धीरे-धीरे चुकाते हैं। ऐसे में जब इसके बारे में आप सीधे तौर पर अपने पार्टनर से बात करेंगे तो उसका नकारात्मक असर आपके होने वाले रिश्ते पर पड़ सकता है।

*- भूलकर भी ना बताएँ अपनी कमजोरी:

हर इंसान के अन्दर कोई ना कोई कमी होती है। सही कहा गया है कोई भी इस दुनिया में परफेक्ट नहीं है। कुछ ऐसी कमजोरियां होती हैं जिनके बारे में किसी से भी नहीं यहाँ तक की अपने पार्टनर से भी बात नहीं करनी चाहिए। यह भी हो सकता है कि आपकी इसी कमजोरी की वजह से आपका पार्टनर आपसे शादी से इनकार कर दे।

Back to top button