राशिफल

करना चाहते हैं लव मैरिज? तो अगर आपके हाथ में हैं ये रेखाएं तो जरुर पूरा होगा आपका सपना

हस्तरेखा का ज्ञान काफी फायदे का है। हाथों की लकीरे देखकर हस्त रेखा के विशेषज्ञ बता सकते हैं कि आपके साथ क्या हो रहा है और आगे क्या होने वाला है। इसलिए अपनी हाथ की रेखाओं को समझना काफी दिलचस्प होता है। आपको बता दें कि हथेली में जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा नाम कि तीन रेखाएं होती हैं। जीवन रेखा हमारे जीवन के रहस्यों को खोलती है। जीवन रेखा ही हमारा भूत, भविष्य और वर्तमान निर्धारित करती है। इंसान के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव उसकी शादी होती है, जिससे उसका पूरा जीवन बदल जाता है। हर कोई अपनी पसंद का जीवन साथी चाहता है, इसीलिए आज-कल लव मैरिज या प्रेम विवाह इतना प्रचलित हो रहा है। love marriage according to palmistry.

हाथ की ये रेखा बताएंगी कौन होगा आपका जीवन साथी

हथेली पर विवाह की रेखा आड़ी और संतान रेखा खड़ी स्थिति में दिखाई देती है। देखा गया है कि ये रेखाएं कई लोगों में एक से अधिक होती हैं। इनकी संख्‍या ही लव अफेयर और संतान की संख्‍या बताती है। यदि किसी व्‍यक्ति कि विवाह रेखा ऊपर की ओर मुड़ते हुए हथेली की छोटी उंगली को छू जाए तो ऐसे व्‍यक्ति के विवाह में मुश्किलें आती हैं। ऐसे ही यदि किसी विवाह रेखा और हृदय रेखा के बीच की दूरी कम हो तो ऐसे व्यक्ति का विवाह कम उम्र में हो सकता है। ऐसे ही विवाह रेखा पर अगर कोई कट हो तो विवाह में देरी के साथ-साथ कई तरह कि बाधांएं भी आ सकती हैं।

अगर हाथ में हो ये रेखा तो होते हैं दो विवाह

विवाह रेखा अगर लम्‍बी तक सूर्य पर्वत तक जा रही हो तो ऐसे व्यक्ति को संपन्‍न और समृद्ध जीवन साथी मिलता है। इसके विकरित अगर बुद्ध पर्वत से आती हुई कोई रेखा विवाह रेखा को काट रही हो तो वैवाहिक जीवन में कई तरह कि परेशानियां आती हैं। इसी तरह अगर विवाह रेखा बीच में से कट जाए तो उस व्यक्ति का विवाह टूट सकता है या दो विवाह हो सकते हैं। यदि विवाह रेखा के अंत में दो शाखाएं बन रही हों तो इसे पति पत्‍नी के बीच झगडे का प्रतीक माना जाता है। यदि किसी के बाएं हाथ में दो विवाह रेखा और दाएं हाथ में एक विवाह रेखा हो तो ऐसे व्यक्ति कि पत्‍नी श्रेष्‍ठ गुणों वाली मिलती है।

ये रेखाएं बताती हैं कितने होंगे लव अफेयर

यदि विवाह रेखा के प्रारंभ में तिल हो तो इससे जीवन साथी के बुरे स्‍वास्‍थ का संकेत मिलता है। किसी व्यक्ति कि हथेली में जितनी अधिक विवाह रेखाएं होंगी उसके लव अफेयर भी उतने ही होंगे। इसी रेखा से आपके वैवाहिक जीवन के बारे में भी पता चलता है। यदि विवाह रेखा के आरंभ में द्वीप चिन्‍ह हो तो विवाह में धोखा मिल सकता है। यदि विवाह रेखा वर्ग कि आकृति कि हो तो जीवन साथी का स्‍वास्‍थ खराब रहेगा, इस बात का खराब है।

ये रेखा खोलती है संतान सुख का राज  

विवाह के बाद इंसान कि जिंदगी में सबसे दूसरा सबसे बड़ा पड़ाव संतान का होता है। रेखाओं से ये भी पता चलता है कि किसी व्यक्ति के कितने पुत्र या पुत्रियां होंगी। अमुमन ये रेखा बहुत ही पतली होती है। विवाह रेखा और हृदय रेखा के बीच की दूरी ही बताती है कि किसी व्यक्ति के विवाह में कितना समय लगेगा। विवाह रेखा पर क्रॉस का निशान जीवन साथी के स्‍वास्‍थ के लिए अशुभ का संकेत देता है। यदि विवाह रेखा के अंत में त्रिशूल बना दिखे तो जीवन साथी अधिक प्रभावशाली होता।

Back to top button