Bollywood

क्या सच में ‘टॉक्सिक पति’ हैं रणबीर कपूर? आलिया ने मुंहतोड़ जवाब देकर कर दी सबकी बोलती बंद!

खुद को टॉक्सिक पति बुलाने पर आग बबूला हुए रणबीर कपूर। दिया ऐसा जवाब की कर दी सबकी बोलती बंद। अब बन गए इंटरनेट के सबसे फेवरेट सेलेब पति।

बॉलीवुड में वैसे तो कई ऐसे कपल्स हैं जो अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं लेकिन यदि सबसे ज्यादा किसी सेलिब्रिटी कपल की चर्चा होती है तो वो हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट। यह बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी में से एक हैं। रणबीर और आलिया शादी के पहले से ही लाइमलाइट में रहे हैं। दोनों के बारे में छोटी से छोटी बातें जानने के लिए भी फैंस एक्साइटेड रहते हैं।

रणबीर और आलिया किसी भी इंटरव्यू या इवेंट में एक-दूसरे के बारे में खुलकर बात करते हैं। कुछ दिन पहले ही आलिया ने अपने पति रणबीर की पसंद और न पसंद के बारे में बातचीत की थी। इस दौरान आलिया ने ऐसा खुलसा कर दिया, जिसके बाद लोगों ने रणबीर पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। दरअसल, हाल ही में आलिया भट्ट ने बताया था कि, ‘रणबीर अक्सर उनसे लिपस्टिक नहीं लगाने को कहते हैं और अगर वह लिपस्टिक लगा भी लें तो वो तुरंत उसे पोंछने के लिए कह देते हैं, क्योंकि उन्हें नेचुरल लिप्स पसंद है। उन्हें आलिया का लिपस्टिक लगाना जरा भी नहीं पसंद है।’ इतना ही नहीं, आलिया ने ये भी बताया था कि, ‘वे अपने गुस्से को कंट्रोल करने के लिए काफी कोशिश करती हैं, क्योंकि उनका गुस्सा करना रणबीर को बिलकुल भी पसंद नहीं है।’

बस फिर क्या, आलिया का ये खुलासा करते ही बवाल मच गया। आलिया ने भले ही बड़े आराम से ये बात कही हो लेकिन लोग इसे अच्छे से डाइजेस्ट नहीं कर पाए। ट्रोलर्स ने रणबीर को टॉक्सिक पति कहना शुरू कर दिया। खुद को ट्रोल होते देख रणबीर से ज्यादा देर चुप ना रहा गया और उन्होंने सभी ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दे दिया।

हाल ही में रणबीर ने लाइव फैन इंटरएक्शन के दौरान लिपस्टिक वाली कंट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी। रणबीर ने कहा, ‘मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं इसलिए नेगेटिव चीजों से निपटने की जरूरत नहीं पड़ती और ये अच्छी बात है। लेकिन मेरे हिसाब से नेगेटिविटी भी जरूरी है। खासतौर पर जब आप एक एक्टर हैं। मुझे लगता है कि दोनों चीजों का होना जरूरी है इससे लाइफ में बैलेंस बना रहता है।’ उन्होंने खुद पर लगे टॉक्सिक पति के टैग के बारे में कहा कि, ‘हाल ही में मैंने एक आर्टिकल पढ़ा, जिसमें मेरे टॉक्सिक होने की बात कही गई थी। उस स्टेटमेंट को लेकर बोला गया था, जो मैंने दिया था, मैं सब समझता हूं। मैं उन लोगों के साथ हूं जो टॉक्सिक मर्दानगी के खिलाफ लड़ रहे हैं। अगर वो मुझे इसका चेहरा बनाकर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ठीक है। मुझे परेशानी नहीं है, क्योंकि उनकी लड़ाई मेरे बुरा फील करने से कहीं ज्यादा बड़ी है।’

रणबीर ने आगे ये भी बताया कि वो एक अच्छे पति नहीं हैं। उन्होंने कहा कि, ‘मैं बहुत बेहतरीन पति नहीं हूँ, लेकिन मैं बेहतर बनने की ओर अग्रसर हूँ और सही दिशा में आगे बढ़ रहा हूँ। ऐसा हमें लगता है कि हम अच्छा कर रहे हैं, लेकिन जिंदगी ऐसी है कि वह कभी परफेक्ट नहीं होती। मुझे नहीं लगता कि मैं एक अच्छा बेटा, ग्रेट हसबैंड या भाई हूं। लेकिन मुझे लगता है कि मेरे ऐसा बनने की इच्छा है। जब तक आप इस बारे में जानते हैं, तब तक यह महत्वपूर्ण है, और तब तक आप सही रास्ते पर होंगे।’

वैसे रणबीर आलिया की काफी केयर करते हैं। कई मौकों पर वह आलिया की ड्रेस सँभालते हुए नजर आए हैं। इतना ही नहीं हाल ही में हुए नैशनल अवार्ड सेरेमनी जब आलिया भट्ट को अवार्ड मिल रहा था तब भी रणबीर एक प्राउड हस्बैंड फील कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रपति से अवार्ड लेते समय अपने फ़ोन से आलिया के कई फोटोज भी क्लिक किए थे। अगर वो अपनी पत्नी में कोई छोटे-मोटे बदलाव चाहते भी हैं तो इसमें कोई हर्ज़ नहीं है, क्योंकि एडजस्ट करते रहने से ही रिश्ते अच्छी तरह से आगे बढ़ पाते हैं। खैर रणबीर को लेकर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ https://ciesas.edu.mx/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91