Trending

दुनिया के पांच सबसे महंगे फल, इन्हे खाना तो दूर खरीदने के बारे में भी दस बार सोचेंगे, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

इतना ही नहीं, इनमें से कुछ फल जिन्हे  खरीदने के लिए शायद आप को अपना बैंक अकाउंट खाली करना पड़ जाएगा।  इन फलों की कीमत में तो आप एक लग्जरी गाड़ी या छोटा सा घर भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के पांच सबसे महंगे फलों के बारे में।

स्क्वॉयर तरबूज

वैसे तो सभी तरबूज गोल ही होते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये भारीभरकम तरबूज़ चौकोर भी हो सकता है। स्क्वॉयर तरबूज जापान में एक खास तकनीक से तैयार किया गया है, जो दिखने में बेहद खूबसूरत होता है। इन्हें एक चौकोर डब्बे में उगाया जाता है, इसलिए इनका शेप भी चौकोर हो जाता है।

दरसअल, जब तरबूज छोटा है उसी समय इसे चौकोर फ्रेम में रख दिया जाता है, जिससे तरबूज़ कुछ ही दिन में चौकोर शेप ले लेता है। इस खास किस्म के तरबूज का वजन तक़रीबन 5 किलो होता है। एक तरबूज की कीमत 50 से 60 हजार रुपए तक हो सकती है।

हेलिगन अनानास

आम अनानास की तरह दिखने वाला ये फल दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक है। इस अनानास को उगाने में तकरीबन 2 से 3 साल का समय लगता है. इसे लकड़ी के गमले में उगाया जाता है।  एक गमले से केवल एक ही अनानास का उगाया जा सकता है। एक अनानास को उगाने में लगभग एक लाख रुपये का खर्च आता है। फल तैयार होने के बाद इसे बाजार में नहीं बेचा जाता है बल्कि ज्यादातर हाई प्रोफाइल लोग गिफ्ट करने के लिए इस फल को खरीदते हैं, लेकिन अगर इसकी निलामी की जाती है तो एक अनानास की कीमत करीब 10 लाख रुपये  तक आंकी  जाती है।

ताईयो नो तामागो

ताईयो नो तामागो इसका तो नाम सुनते ही आपका सिर चकरा गया होगा न, तो जरा सोचिए जब आप इस फल की कीमत सुनेंगे तो आपका क्या हाल होने वाला है। इस फल को एग ऑफ द सन भी कहा जाता है। ताईयो नो तामागो फलो के राजा आम की ही एक किस्म है। जापान के इस फल को दुनिया का सबसे महंगा आम कहा जाता है। ये आधा लाल और आधा पीला होता है और इसका स्वाद भी नार्मल आम से अलग होता है।

आमतौर पर यह आम जापान के क्यूशू प्रान्त के मियाजाकी में प्रमुख रूप से पाया जाता है। खास बात ये है कि जापान का ये खास फल अब हमारे भारत के दो राज्य बिहार के पूर्णिया और मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी पाया जाता है। इस आम को खरीदने के बारे में आम आदमी सपने में भी नहीं सोच सकता है। इस आम की एक किलो की कीमत करीब ढाई से तीन लाख रुपये है।

रूबी रोमन अंगूर

रूबी रोमन अंगूर ये दुनिया का सबसे महंगा अंगूर है जो जापान में ही पाया जाता है। यह आम अंगूर से तीन-चार गुना बड़ा होता है और इस एक अंगूर का वजन करीब 20 ग्राम होता है। अन्य अंगूरों की तुलना में ये ज्यादा मीठा और रसभरा होता है। इसके एक गुच्छे में 24-26 अंगूर होते हैं।

इसे अमीरों का फल कहा जाता है, क्योंकि जितनी इसकी कीमत होती है, कोई आम आदमी तो इसे खरीदने के बारे में सोच ही नहीं सकता है। साल 2022 में नीलामी के दौरान इस अंगूर के पूरे गुच्छे को 9 लाख रुपये तक में बेचा गया था। जापान के लोग इन रूबी रोमन ग्रेप्स को एक-दूसरे को तोहफे के तौर पर देने में इस्तेमाल करते हैं।

युबारी मस्कमेलन

क्या आपने कभी ये सोचा है कि खरबूजे की कीमत भी लाखों में हो सकती है, लेकिन ये सच है। युबारी मस्कमेलन जिसे जापान में उगाया जाता है, ये दुनिया का सबसे महंगा फल है। इसे खेती से नहीं बल्कि सूर्य की रौशनी से दूर ग्रीन हाउस में उगाया जाता है। दिखने में तो ये आम खरबूजे की तरह ही होता है लेकिन खाने में ये बेहद लज़ीज़ और स्वादिष्ट होता है, तभी तो इसकी कीमत लाखों में है।

साल 2021 में इस फल को 18 लाख रुपये में बेचा गया तो वहीं, 2022 में इसकी नीलामी तकरीबन 20 लाख रुपये में हुई। इतना महंगा होने के बाद भी जापान की अमीर क्लास के लोगों में यह फेमस है। अगर आपको ये खरबूजा खाना है तो इसे सिर्फ जापान में ही जाकर खाया जा सकता है।

 वैसे यदि आपको मौका मिले तो आप इनमें से कौनसा फल खाना चाहेंगे, हमें कमेंट बॉक्स में उसका नाम जरूर बताएं। 

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs slot situs toto