राशिफल

आज है चतुर्थी के श्राद्ध की पूजा: करेंगे इस तरह काम तो पूरे होंगे सपने, धनधान्य से भरा रहेगा घर

आज शनिवार के दिन दिनांक 9.9.2017 को आश्विन कृष्णपक्ष की चतुर्थी पड़ रही है। आज चतुर्थी के दिन चौथा श्राद्ध मनाया जायेगा। जन्म के साथ ही हर व्यक्ति के ऊपर तीन प्रकार के ऋण चढ़ जाते हैं, देव ऋण, ऋषि ऋण और पितृ ऋण। जीवन में इन तीनों ऋणों से मुक्त ना हो पानें की वजह से व्यक्ति की कुंडली शापित हो जाती है। दिवंगत व्यक्ति के परिवार में अगर उसका कोई पुत्र ना हो ऐसी स्थिति में नाती, भतीजा, भांजा या शिष्य भी तिलांजली या पिण्डदान कर सकता है। ऐसा माना जाता है कि आज चतुर्थी के श्राद्ध को विधिवत करने से व्यक्ति के घर बनाने का सपना पूरा हो जाता है।

श्राद्ध विधि:

आज के दिन चार ब्राह्मणों को भोजन करवाना चाहिए। श्राद्ध में कच्चा दूध, गंगाजल, तिल, जौ, तुलसी पत्र और शहद मिश्रित जल की जलांजलि दें। इसके बाद तिल के तेल का दीपक जलाएं। लोहबान का धूप करें और काजल तथा नीले रंग के फूल चढ़ाएँ। नारियल की खीर, बादाम का हलवा, पूरी और सब्जी का भोग लगायें। पितृ के लिए भगवान चारभुजानाथ को याद करते हुए आज भगवत गीता के चौथे अध्याय का पाठ करें। विशिष्ट मंत्र का अपनी सामर्थ्य के अनुसार जाप करें। बुलाये हुए ब्राह्मणों को भोजन करायें और श्रीफल एवं लौंग-इलायची की दक्षिणा देकर विदा कर दें।

श्राद्ध मुहूर्त:

चतुर्थी तिथि आज सुबह 9:12 से शुरू होकर कल रविवार के दिन सुबह 7:24 तक रहेगा। चंद्रमा मीन राशि और रेवती नक्षत्र में रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 9:12 से लेकर 10:45 तक रहेगा। इस दौरान तर्पण का कार्य वर्जित है। जब राहुकाल ख़त्म हो जायेगा, उसके बाद तर्पण का कार्य किया जायेगा। आज श्राद्ध के लिए उपयुक्त मुहूर्त, कुतुप 11:53 से दोपहर 12:42 तक, रौहिण दोपहर 12:42 से दोपहर 1:32 तक तथा अपराह्न दोपहर 1:32 से शाम के 4:00 बजे तक है।

विशिष्ट मंत्र:

ॐ चतुर्भुजाय नमः॥

अभिजीत मुहूर्त:

दिन 11:53 से दिन 12:42 तक।

अमृत काल:

प्रातः 09:24 से प्रातः 10:56 तक।

यात्रा मुहूर्त:

दिशाशूल – पूर्व, राहुकाल वास – पूर्व। अतः आज पूर्व दिशा की यात्रा टालें।

वर्जित मुहूर्त:

सूर्योदय से प्रातः 09:12 तक भद्रा (पृथ्वी) में रहेगी जिसमें शुभ कार्य वर्जित हैं।

शुभ रंग:

श्यामल।

शुभ दिशा:

पश्चिम।

शुभ समय:

शाम 18:48 से रात 20:13 तक।

शुभ मंत्र:

ॐ गजेन्द्रवरदाय नमः॥

शुभ टिप्स:

जीवन में बुरी नजर से बचने के लिए आज के दिन लौंग सिर से वारकर जला दें।

जन्मदिन के लिए शुभ:

आज के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को स्टील का बर्तन भेंट करने से जीवन में धन लाभ होगा।

एनिवर्सरी के लिए शुभ:

दाम्पत्य जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करने के लिए आज के दिन किसी ब्राह्मण को जूते भेंट करने से दांपत्य से कड़वाहट मिटेगी।

Back to top button