अध्यात्म

शनिदेव की कृपा पानें के लिए शनिवार है ख़ास दिन, बिना एक पल गंवाए करें ये काम, हो जायेंगे मालामाल

ग्रहों की संख्या नौ मानी गयी है। इसमें शनि ग्रह को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इस ग्रह की गति बहुत ही धीमी होती है, यह 30 साल में सूर्य का एक चक्कर पूरा करता है। यह ग्रह देखने में सभी अन्य ग्रहों से बहुत ज्यादा खुबसूरत है। लोग शनि को अनिष्टकारी ग्रह मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। यह ग्रह शुभ फल भी प्रदान करता है। शनि ग्रह का दिन शनिवार माना गया है। इसका व्यापक असर मनुष्य पर पड़ता है।

जीवन की सभी परेशानियों का अंत:

ऐसा माना जाता है कि इस ग्रह का प्रभाव शनिवार के दिन ख़ास रूप से पड़ता है। प्राचीन हिन्दू धर्म ग्रंथों में शनिवार के दिन किये जानें वाले अनेक प्रयोगों का वर्णन मिलता है। इससे इंसान को सुख-समृद्धि की प्राप्ति तो होती ही है साथ ही रोगों का भी नाश हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बतानें जा रहे हैं, जिसे बिना समय गंवाए हर शनिवार को करना चाहिए।

शनिवार के दिन बिना एक पल गंवाए करें ये काम:

*- ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन आधा तोला काले धतुरे की जड़ लेकर उसे अपने कमर पर बाँधने से बबासीर की समस्या से मुक्ति मिलती है।

*- शनिवार के दिन घर की सुख-समृद्धि के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर नाव की किल ठोक दें।

*- ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन दाएँ हाथ की मध्यमा अंगुली में लोहे की अंगूठी विधिवत धारण करने से पथरी के रोग में लाभ मिलता है।

*- शनिवार को क्रोधित शनि को शांत करने के लिए “ऊं ऐं ह्रीं क्लीं शं शनैश्चवराय नम:” मंत्र का जाप करना चाहिए।

*- यह भी माना जाता है कि शनिवार के दिन से मकड़ी के जाले, रद्दी चीजें और टूटी-फूटी चीजें निकालकर बाहर करने से दुःख-दरिद्रता दूर हो जाती है।

*- जीवन में बाधाओं को दूर करने और सफलता पानें के लिए शनिवार के दिन सरसों का तेल और काली उड़द की दाल का दान करें।

*- अगर आप धन की कमी से जूझ रहे हैं तो कृष्णपक्ष के किसी भी शनिवार के दिन नाव के कांटे से बने हुए लॉकेट को धारण करें। धन की समस्या जीवन से हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

*- अगर आप सहित ज्वर से परेशान है तो शनिवार के दिन बबूल की जड़ को सफ़ेद सूत में लपेटकर अपनी भुजा पर बाँध लें, जल्द ही परेशानी से छुटकारा मिल जायेगा।

Back to top button