समाचार

ऋषभ पंत ने बड़े ही शानदार ढंग से मनाया धोनी का 42वां जन्मदिन, जीत लिया फैंस का दिल: PHOTOS

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज एक कामयाब खिलाड़ी हैं। महेंद्र सिंह धोनी का नाम दुनियाभर के महान क्रिकेटरों में गिना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी ने आज जो मुकाम हासिल किया है उसके लिए उन्होंने अपने जीवन में काफी मेहनत की है। महेंद्र सिंह धोनी को इंडियन टीम का हिस्सा बनने में कई साल लग गए। लेकिन जैसे ही धोनी को हमारे देश की ओर से खेलने का मौका मिला तो इन्होंने इस मौके का बखूबी उपयोग किया और धीरे-धीरे इन्होंने अपने आपको क्रिकेट की दुनिया में स्थापित कर लिया।

मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार, 7 जुलाई को 42 साल के हो गए। धोनी को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। इस खास मौके पर धोनी को दुनियाभर के फैंस के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान भारतीय खिलाड़ी सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी का 42वां जन्मदिन बेहद अनोखे और शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी से दूर रहकर भी उनका जन्मदिन मनाया। ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को साझा किया है।

ऋषभ पंत ने ऐसे मनाया माही का जन्मदिन

दरअसल, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऋषभ पंत के केक के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में केक काटने के लिए उनके हाथ में चाकू भी दिखाई दे रहा है। ऋषभ पंत ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “हैप्पी बर्थडे माही भाई। आप तो हो नहीं पास आपके लिए केक काट लेता हूं। हैप्पी बर्थडे।” इसके आगे ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी को भी टैग किया है।

भले ही ऋषभ पंत बर्थडे पर धोनी से मुलाकात नहीं कर सके लेकिन उन्होंने केक बनवाकर खुद काट दिया। ऋषभ पंत के द्वारा शेयर की गई यह पोस्ट फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ऋषभ पंत की इस पोस्ट को 12 लाख से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं इस पोस्ट पर तमाम फैंस कमेंट के जरिए अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए यह लिखा कि “सो स्वीट ऑफ यू ऋषभ पंत।” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट में यह लिखा है कि “यह हमारा ऋषभ पंत है। लव यू ऋषभ भइया एंड माही भाई। हैप्पी बर्थडे माही सर।”

ऋषभ पंत तेजी से हो रहे हैं रिकवर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)


आपको बता दें कि ऋषभ पंत इस समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी में मौजूद हैं, जहां वह रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। ऋषभ पंत पिछले साल 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट के शिकार हो गए थे, जिसमें वह बाल-बाल बचे। हालांकि, उनका घुटना चोटिल हो गया, जिसके बाद ऋषभ पंत की सर्जरी भी हुई। लेकिन अब वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह बहुत ही जल्द मैदान में वापसी करेंगे।

Back to top button