राशिफल

संकष्टी गणेश चतुर्थी पर बन रहा बेहद शुभ योग, इन 3 राशियों की बदलेगी तकदीर, मिलेगा लाभ ही लाभ

गणेश चतुर्थी व्रत भगवान गणेश जी को समर्पित है। इस दिन गणेश जी की विशेष पूजा की जाती है। पंचांग के मुताबिक, हर महीने दो चतुर्थी आती है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी संकष्टी चतुर्थी और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी विनायक चतुर्थी कहलाती है। आपको बता दें कि आषाढ़ महीने की शुरुआत हो गई है और इस महीने के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी व्रत इस बार 7 जून 2023, बुधवार के दिन रखा जाएगा। ऐसी मान्यता है कि यदि इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश जी की पूजा की जाए तो इससे जीवन में आ रही सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन बेहद शुभ योग बन रहा है, जिसका कुछ राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा, तो कुछ पर इसका अशुभ प्रभाव भी रहेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर संकष्टी गणेश चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग का आपकी राशियों पर क्या असर रहने वाला है।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। व्यक्तिगत स्तर पर की गई मेहनत कारगर साबित होगी। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आपको फायदा मिलेगा। आप कोई नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में सभी से अच्छा मेलजोल रहेगा। अपने माता-पिता की सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। संतान संबंधित कोई सुखद समाचार मिलने के योग बने हुए हैं। व्यापार में मनचाही सफलता और लाभ की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

taurus

वृषभ राशि वाले लोगों का समय बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। शुभ योग बनने की वजह से नौकरी करने वाले लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आपके लिए स्थान परिवर्तन के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। व्यापारियों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप नई योजनाएं बना सकते हैं, जिससे आपके व्यापार में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

mithun

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शुभ योग बेहद फायदेमंद साबित होगा। आपके द्वारा कामकाज की बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। पारिवारिक माहौल धार्मिक रहेगा। अपने व्यवहार से इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव की हर कोई तारीफ करेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में नई खुशियां आएंगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के प्रयोग प्रबल योग बने हुए हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

cancer

कर्क राशि वाले लोगों के लिए यह शुभ योग नए अवसर लेकर आएगा। हर क्षेत्र में आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। आपको नौकरी में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको भी कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

leo

सिंह राशि वाले लोगों के लिए यह शुभ योग बहुत ही खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके द्वारा किए गए कामों की वजह से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आप अपनी चतुराई से हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे और आपको अपनी मेहनत का लाभ भी मिलेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको भी सफलता मिलने के योग है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शुभ योग बेहतर साबित होगा। आपको अपने व्यापार में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। कोई अच्छा अवसर आपके पास आ सकता है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में तरक्की हासिल करेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा फायदेमंद साबित होगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपकी आमदनी बढ़ेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Libra

तुला राशि वाले लोगों के लिए यह शुभ योग उत्तम साबित होगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। जीवन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार आएगा। निजी जीवन सुखमय रहेगा। घर परिवार में आपसी सहयोग बना रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। इस दौरान किसी कारण से आपके आत्मविश्वास में कमी आने से कामों में रुकावट आएगी लेकिन आप बहुत जल्दी संभल जाएंगे। आप की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Scorpio

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर पाएंगे। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। सुख-शांति की प्राप्ति होगी। नई ऊर्जा का एहसास होगा। कुछ नए लोगों से भी आप मुलाकात कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

Sagittarius

धनु राशि वाले लोगों को तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मुनाफा बढ़ सकता है। नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिनके सहयोग से आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आर्थिक रूप से आप उन्नति करेंगे। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खान-पान समय पर करें। नौकरी में बदलाव तथा सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

Capricorn

मकर राशि वाले लोगों को अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करें, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में खूब लगेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। घर में नन्हे मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने व्यवहार से परिवार में संतुलन बनाकर चलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Aquarius

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय भाग्यशाली रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके प्रयासों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है। इस राशि वाले लोगों को नौकरी में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। लेकिन आपको अपने विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। समझदारी से खर्च करें। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। यदि आप निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

Pisces

मीन राशि वाले लोगों के लिए समय बेहतर रहेगा। व्यापार जगत से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिलेगी। व्यापार को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान धन लाभ के साथ खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आपकी सेहत में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। कोर्ट कचहरी का कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी।

Back to top button