राशिफल

Rashifal 29 May: आज इन 5 राशियों को मिलेगा भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद, दिन खुशियों भरा रहेगा

हम आपको सोमवार 29 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 29 May 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। आज नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखें तो बेहतर होगा। जीवन में संतुलन बनाने की योजना से समस्याओं को दूर करने का अवसर मिल सकता है। युवा अपनी वाणी को बहुत ही कलात्मक रखें, इस वाणी के बूते ही वह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। अचानक से किसी व्यक्ति के साथ हुई मुलाकात आपको आनंद देगी। विदेश-स्थित सम्बंधीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। ऊर्जा की कमी से जूझ रहे हैं, तो अत्यधिक काम न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको शैक्षिक कार्यों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। जिन गलतियों के कारण आपकी नकारात्मक छवि बनी है, उसे दूर कर पाना आपके लिए संभव हो सकता है। आप दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की भी आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय से अधिक व्यय होने की आशंका है। सहयोगियों के साथ विवाद करने से बचना चाहिए। रिश्तेदारों-मित्रों और सामाजिक लोगों से मिलना जुलना जारी रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। करियर से संबंधित किसी बड़ी रुकावट को दूर कर पाना संभव हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना से काम बिगड़ सकते हैं। सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता हितकर नहीं है। पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। आत्मविश्वास से जोखिम भरे कार्यों में सफलता मिल सकती है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी, आपको कई नई चीजों को समझने का मौका भी मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

छात्रों के लिए यह दिन बेहद खास रहने वाला है। व्यापार और नौकरी में अच्छी स्थितियां बन सकती हैं। लाइफ पार्टनर की सेहत अच्छी रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। आपके आकर्षक व्यक्तित्व की वजह से किसी भी बात की जानकारी या अनुमति प्राप्त करना आपके लिए संभव होगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में आप सफल हो सकते हैं। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में उम्मीद से अधिक मुनाफा होने का योग बन रहा है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय का विरोध दूर होगा और लोगों का साथ आसानी से मिलेगा। परिवार के लोगों की आपसे नाराजगी दूर होती हुए नजर आ रही है। भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। दिन को रोमांचक बनाने के लिए करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहना होगा। आज तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की कोशिश करें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और आप संपत्ति या वाहन में निवेश कर सकते है। आपको किसी रिश्तेदार से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। यदि आप राजनीतिक क्षेत्र में है, तो आपके काम की प्रशंसा होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज नए व्यवसाय के अवसर आपके लिए तैयार हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने के आसार हैं। इसके अलावा यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। रिश्तों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। सत्ता के प्रति सुख की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातें आपकी तरक्की पर भी असर डाल सकती है। बेहतर होगा आप इसका ध्यान रखें। सेहत के मामले में पुराने रोगों के प्रति अलर्ट रहना चाहिए। आपको अपने करियर की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए नए संपर्क और दोस्त बनाने होंगे। व्यापारियों को आज आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों की पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी बुजुर्ग व्यक्ति से आशीर्वाद मिलेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा को लेकर चल रहे प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आज मन व्यग्रता का अनुभव करेगा। अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी। किसी मित्र की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। निवेश की दृष्टि से दिन शुभ है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका काफी समय से अटका काम पूरा हो सकता है। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी और आपको धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी बचत आपके परिवार लाभकारी साबित होगी। आलस्य को त्यागकर कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने का दिन है। आपको सुख और आनंद और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यस्थल पर कार्यभार में तेजी से वृद्धि देखने को मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

मन में कुछ नया शुरू करने की प्रबल उत्सुकता रहेगी। लेकिन एक बार में एक ही काम करें और केवल छोटे कदमों से आगे बढ़ें। आप स्वयं के लिए यश एवं कीर्ति अर्जित कर पाएंगे। कोई नई योजना आपके सामने आ सकती है। प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से आप जिन परेशानियों से जूझ रहे हैं उससे अब आपको छुटकारा मिलने वाला है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा व्यस्त और तनावपूर्ण होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप जीवन में आगे बढ़ने की राह में अग्रसर रहेंगे। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। आपको उनका पूरा-पूरा फायदा उठाना चाहिए। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित है तो यह आपके पक्ष में तय किया जाएगा। घर में लोगों का आना जाना रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि से तनाव मिल सकता है। जीवन के नकारात्मक पहलुओं पर जितना आप ध्यान देते रहते हैं, उतना ही ध्यान सकारात्मक बातों पर भी लगाने की कोशिश करें।

आपने Rashifal 29 May 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 29 May 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 29 May 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button