समाचार

पूरी – हावड़ा बन्दे भारत ट्रैन की हुई भव्य शुरुआत, 2024 तक दौड़ेंगी हाइड्रोजन ट्रेनें

हावड़ा शहर में पश्चिम बंगाल के वंदे भारत का शानदार स्वागत हुआ। गुरुवार को ओडिशा को पहली वंदे भारत की शुरुआत हुई, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

कल दोपहर को पुरी से चली वंदे भारत ट्रेन रात्रि के लगभग 9:20 बजे हावड़ा स्टेशन पर पहुंची और उसे एक गर्वपूर्ण स्वागत मिला। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद पुरी से हावड़ा तक यात्रा की। पहले इससे पहले ट्रेन ने बंगाल के खड़पुर स्टेशन में प्रवेश किया, जहां उसे एक शानदार स्वागत मिला।

इस अवसर पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि रेल मंत्रालय हाइड्रोजन ट्रेन पर काम कर रहा है और 2024 तक भारत में हाइड्रोजन ट्रेनों के डिपो का उद्घाटन होगा। देश में 2024 तक हाइड्रोजन रेल चलेगी। साथ ही, रेल मंत्री ने बताया कि मंत्रालय वंदे भारत में स्लीपर के लिए भी योजना बना रहा है जो पांच सौ किलोमीटर से अधिक दूरी तक वाहन करेगी। जल्द ही लोग वंदे भारत की सुविधा के साथ स्लीपर कक्षा का आनंद उठा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि जून के अंत तक पूरे देश को वंदे भारत से जोड़ा जाएगा और मंत्रालय 400 वंदे भारत ट्रेनों को संचालित करेगा। वह इसके साथ ही बताए गए कि पूर्वोत्तर को जल्द ही वंदे भारत का उपहार मिलेगा। उन्होंने देश की राजधानी से पूर्वोत्तर को जोड़ने के लिए बड़ी रेल परियोजनाओं पर काम हो रहा है।

Back to top button
?>