राशिफल

मासिक राशिफल मई: इस महीने चमकेगी इन 6 राशि वालों की किस्मत, जीवन को मिलेगी एक नई दिशा

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि मई का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको मई महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal May 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Aries

व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। आलस्य छोड़कर अपना कार्य समय पर करना होगा अन्यथा पास आया अवसर हाथ से निकल जायेगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। मकान या जमीन लेने का योग हैं। कारोबारी नया निवेश करने से पहले सोच-विचार लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। ऑफिस के कार्यों में की गई लापरवाही घातक हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियां बहुत धीमी रहेंगी।

प्यार के विषय में : दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा।

करियर के विषय में : बेरोजगार युवाओं के रोजगार की तलाश पूरी हो सकती है। कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : शरीर के फिटनेस पर ध्यान रखने को महत्व दे और उसी के अनुसार संतुलित भोजन करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

कामकाज के मोर्चे पर यह महीना आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इष्ट-मित्र और शुभचिंतक की मदद से अटके कार्य पूरे होंगे। इस दौरान व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं कारोबार को आगे बढ़ाने वाली साबित होगी। कानून विरोधी काम न करें अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है। इस माह फिजुलखर्ची से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन से परेशान हो सकते हैं। पड़ोसियों के साथ चल रहे विवाद सुलझेंगे।

प्यार के विषय में : इस महीने आपके वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है।

करियर के विषय में : आपके बिजनेस में कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करें। इससे खुद को फिट महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

Gemini

इस महीने आपको पारिवारिक जीवन में आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी और लोगों के बीच बैठकर अपने परिवार की अच्छी बातों को याद करेंगे। अब से आप अपने सामान्य से थोड़ा अधिक बचत करना शुरू कर दें। ये बचत भविष्य में कुछ एमरजेंसी में काम आ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका कोई कठिन कार्य तय समय पर पूरा होगा, साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। माता पिता के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

प्यार के विषय में : वैचारिक मतभेद के चलते प्यार के रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।

करियर के विषय में : आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नए तरीके से काम की शुरुआत कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer

कर्क राशि वालों की पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ अपना समय व्यर्थ ना करें, इसका असर गलत प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ सकता है। आपमें स्फूर्ति अच्छी रहने के कारण कामकाज में ज्यादा मेहनत कर सकेंगे। संतान संबंधित समस्याओं को हल करने में अभी थोड़ी अनिश्चितता होगी। आवेश में आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करना घातक हो सकता है।

प्यार के विषय में : इस महीने जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स को सफलता के लिए मेहनत करनी होगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत का ध्यान रखें नहीं तो दिक्कत हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

इस महीने आय के साधन तो बढ़ेंगे परंतु साथ ही अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढता रहने से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। दूसरों की सलाह गलत साबित हो सकती है। मित्रो के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। कारोबार में ग्राहकों से मधुर व्यवहार बनाए रखने से लाभ मिलेगा। कारोबार में की गई लापरवाही से नुकसान हो सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

करियर के विषय में : नौकरी बदलने वाले जातकों को अवसर मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : आप सिरदर्द व नेत्र पीड़ा से परेशान हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

कन्या राशि वालों को प्रयासरत आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कोई जमीन संबंधी रुका हुआ मामला हल करने के लिए समय उचित है। पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। आपको कुछ वित्तीय निवेश करना चाहिए, जो भविष्य में आपके लिए फलदायी होगा। सही निर्णय लेने के लिए किसी वित्तीय विशेषज्ञ की मदद ली जा सकती है। किसी का अपमान ना करें और बेवजह के मजाक से भी दूर रहें।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ नरमी भरा व्यवहार रखें। अपनी किसी भी बात पर अड़ियल न हों।

करियर के विषय में : आपके पेशे में आपको प्रशंसा मिलेगी और सामाजिक रूप से अधिक लोकप्रिय हो जाएंगे।

हेल्थ के विषय में : खानपान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra

इस महीने की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी तथा पूरा माह सुकून भरा व्यतीत होगा। नियमित स्नान करने के पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ करें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो सकता है। यदि भूमि-भवन संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो उसे बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के बाहर ही निबटा लेना बेहतर रहेगा। अधिकांश समय निजी और पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

करियर के विषय में : अपने कार्यस्थल पर अपने करियर प्लान के बारे में किसी से भी सांझा न करें।

हेल्थ के विषय में : सेहत संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। इस दौरान आप मौसमी और पुरानी बीमारी को लेकर बेहद सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio

इस महीने धन से जुड़े मामलों में आपको सफलता नहीं मिलेगी, बल्कि हानि होने की संभावना है। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धार्मिक रुचि विकसित होगी। किसी के अनिष्ट से अंतर्मन परेशान होगा। गुरु का आशीर्वाद फलीभूत होगा। आपके बच्चे कुछ उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपको गौरवान्वित महसूस होगा। कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी। कोई भी सरकारी काम करने से पहले उसके बारे में सही जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के हिसाब से यह महीना काफी अच्छा बीतेगा।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोग काम पर पूर फोकस बनाए रखें, नहीं तो परेशानी हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius

धर्म-कर्म के कार्यों के प्रति झुकाव रहेगा। संपत्ति अथवा व्यवसाय में निवेश भविष्य में लाभ देगा। परिजनों की आपसी मुठभेड़ से मानसिक तनाव मिलेगा। प्रमोशन की टूटती उम्मीद से मन उदास होगा। झूठी आशाओं पर निर्भर न रहें, व्यावहारिक बनें। घर में किसी अतिथि के आने से खर्चा बढ़ सकता है। अकेलापन महसूस कर सकते हैं। इस अकेलेपन से बाहर निकलने के लिए कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। इस समय भाइयों का सहयोग आपके काम में और विकास देगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध में अपने लव पार्टनर के साथ छल या फिर उसकी भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का मार्गदर्शन और कृपा मिलती रहेगी।

हेल्थ के विषय में : आप शारीरिक थकान अथवा मौसमी बीमारी से पीड़ित रह सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Capricorn

इस महीने आपके ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। आप भावनाओं में बहने की बजाय विवेक से कार्य करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। कमीशन से जुड़ा कार्य करने वालों को चुनौतियां बनी रहेंगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम में मेहनत के कारण सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है उनसे किया हुआ कोई वादा ना निभा पाएं।

करियर के विषय में : व्यावसायिक रुप से यह माह अच्छा रहेगा, कार्य में तरक्की के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius

इस महीने लाभ के साधनों में कमी आ सकती है। कोई क़ानूनी बखेड़ा भी खड़ा हो सकता है पर शीघ्र ही किसी के सहयोग से समझौते की रूपरेखा भी बनेगी। किसी अपने से जुड़ी नकारात्मक खबर से अंतर्मन परेशान होगा। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। कुछ समय आत्मचिंतन और आत्मनिरीक्षण में बिताएं। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होने का योग है। कारोबार में लेन-देन करते समय खूब सावधान रहें। कुछ कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताएं हो सकती हैं।

प्यार के विषय में : आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो आपकी बात बन जाएगी।

करियर के विषय में : परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।

हेल्थ के विषय में : खान-पान और अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें अन्यथा आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces

इस महीने आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। किसी स्वजन के असहयोग से कई कम कठिन काम ज़्यादा मुश्किल प्रतीत होगा। कॉस्मेटिक्स, लकड़ी, प्लास्टिक, आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ होने के आसार हैं। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें अन्यथा आपको धन और मान-सम्मान दोनों की दृष्टि से लंबी चोट लग सकती हैं। अपनी किसी योजना को क्रियान्वित करने से पहले पुनर्विचार करना आवश्यक है। इससे आप अपनी कमियों को सुधार सकते हैं।

प्यार के विषय में : विवाह के इच्छुक युवक-युवतियों के लिए अच्छे योग हैं।

करियर के विषय में : नौकरी में अपनी बुद्धिमानी व चतुरता से आप आगे बढ़ने में सफल रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिहाज से यह महीना मिलाजुला रहने की उम्मीद है।

आपने मासिक राशिफल मई 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल मई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल मई 2023’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button