बॉलीवुड

करियर के पीक पर बने सन्यासी, फ़िल्में छोड़ किया माली का काम, सुकून की तलाश में भटकते रहे विनोद खन्ना

विनोद खन्ना… ये हिंदी सिनेमा का वो नाम है जिसने एक समय पर अमिताभ बच्चन जैसे बड़े-बड़े अभिनेताओं को टक्कर दी है। जी हां.. 6 अक्टूबर 1946 पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे विनोद खन्ना बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम और शानदार अभिनेता हुआ करते थे। उन्होंने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और अपनी शानदार अदाकारी से लोगों को अपना दीवाना बनाया।

vinod khanna

लेकिन करियर के पीक पर ही विनोद खन्ना ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया और सन्यासी बन गए। उनकी बेहतरीन फिल्मों की तरह ही उनकी निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही है। बता दे आज विनोद खन्ना की डेथ एनिवर्सरी है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

अमिताभ-धर्मेंद्र से ज्यादा था क्रेज

vinod khanna

70 और 80 के दशक के पॉपुलर अभिनेता विनोद खन्ना ने हर बड़े डायरेक्टर और एक्टर के साथ काम किया। उनके करियर की शुरुआत डाकू के किरदार से हुई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस की किरदार निभाए जिसके माध्यम से उन्हें बड़ी पहचान हासिल हुई। फिर धीरे-धीरे वह हीरो किरदार में नजर आने लगे। ऐसे में वह धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े बड़े अभिनेताओं को टक्कर देने लगे थे।

vinod khanna

कहने वाले यह भी कहते हैं कि विनोद खन्ना ने कभी भी अपने करियर को सीरियसली नहीं लिया। यदि वह फिल्मी दुनिया पर ज्यादा फोकस करते तो अमिताभ बच्चन से भी आगे निकल जाते। लोगों में विनोद खन्ना को लेकर बड़ा क्रेज था। उनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करती थी।

करियर के पीक पर बने सन्यासी

vinod khanna

कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने के बाद विनोद खन्ना साल 1975 में सन्यासी बन गए। दरअसल, वह ओशो आचार्य रजनीश से काफी प्रभावित थे। ऐसे में उन्होंने भी सन्यासी बनने का फैसला कर लिया। कहा जाता है कि फिल्मों के दौरान भी विनोद खन्ना कई घंटों तक आचार्य की वीडियो देखा करते थे। इसके अलावा वह फिल्मों की शूटिंग के दौरान भी आचार्य के आश्रम पहुंच जाते थे।

vinod khanna

इसी बीच विनोद खन्ना की मां का निधन हो गया जिससे वह टूट गए। ऐसे में वह हमेशा के लिए इंडस्ट्री छोड़ अमेरिका में बस गए। इस दौरान विनोद खन्ना दो बच्चों अक्षय और राहुल खन्ना के पिता थे।

vinod khanna

विनोद खन्ना ने अपने पूरे परिवार को छोड़ दिया था और वह सन्यासी बन गए थे। इतना ही नहीं बल्कि वह अपनी पत्नी गीतांजलि से भी अलग हो गए थे। कहा जाता है कि उनकी पत्नी ने उनसे खूब निवेदन किया लेकिन उन्होंने कभी भी अपने परिवार में लौटने की हां नहीं भरी।

vinod khanna

vinod khanna

इन फिल्मों में नजर आए विनोद खन्ना

vinod khanna

इसके बाद गीतांजलि हमेशा से उनसे अलग हो गई। रिपोर्ट की मानें तो विनोद खन्ना आश्रम में माली का काम किया करते थे, यहां पर उन्होंने करीब 5 साल तक समय बिताया। इसके बाद उन्होंने फिर से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, हालांकि तब तक विनोद खन्ना का क्रेज कम हो चुका था, लेकिन फिर भी वह गिनी चुनी फिल्मों में नजर आए।

vinod khanna

विनोद खन्ना ने अपने करियर में ‘सच्चा झूठा’, ‘मस्ताना’, ‘आन मिलो सजना’, ‘हम तुम और वो’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘मन का मीत’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसी बीच उन्हें ब्लड कैंसर हो गया। इसके बाद 27 अप्रैल 2017 को इस दुनिया को अलविदा कह गए।

Back to top button