विशेष

शुद्ध सोने की बनी दुनिया की सबसे महँगी शर्ट पहनता है यह शौक़ीन व्यक्ति, कीमत जान कर रह जाएंगे दंग

दुनिया में अजीबो-गरीब घटनाओं की कमी नहीं है। घटनाओं के साथ-साथ अजीबो-गरीब इंसानों की भी कोई कमी नहीं है। अगर भारत की बात की जाए तो यह देश अपने अजीबो-गरीब कारनामों की वजह से सबसे ज्यादा जाना जाता है। भारत में कई ऐसे लोग हैं, जो अपने अजीबो-गरीब काम की वजह से पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाये हुए हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही अजीबो-गरीब भारतीय के बारे में बताने जा रहे हैं। यकीन मानिये आप इस व्यक्ति के बारे में जानकर हैरान हुए बिना नहीं रह सकते हैं।

शर्ट की सुरक्षा के लिए साथ चलते हैं आधा दर्जन गार्ड:

दरअसल हम किसी और की नहीं महाराष्ट्र के व्यवसायी पंकज पारख की बात कर रहे हैं। यह अपने अजीबो-गरीब काम के लिए इस समय लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पंजक इस समय दुनिया की सबसे महँगी शर्ट पहनने वाले व्यक्ति बन गए हैं। पंकज इस समय ‘द मैन विथ द गोल्डन शर्ट’ के नाम से जानें जा रहे हैं, क्योंकि पंजक ने सोने की शर्ट पहनी हुई है। इस शर्ट को पंकज ने दुबई से डिज़ाइन करवाया है और इसकी सुरक्षा के लिए अपने साथ आधा दर्जन सुरक्षा गार्ड लेकर चलते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शर्ट को पहनने के बाद पंकज का नाम गिनीज बूक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। पंकज महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले हैं। मुख्य रूप से वह एक व्यवसायी हैं। आज से लगभग 20 साल पहले इनके पास पढ़ने तक के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन किस्मत ने पलटी मारी और आज यह करोड़ों के मालिक हैं। आठवी कक्षा की पढाई के बाद पंकज अपने परिवार के काम में हाथ बँटाने लगे। इसके बाद उनका सफ़र शुरू हुआ और धीरे-धीरे वह एक व्यवसायी बन गए।

शादी के समय पत्नी से ज्यादा पहने थे पंकज ने गहने:

इस शर्ट के बारे में पंकज पारख ने बताया कि, “मैंने इस ख़ास सोने के शर्ट, जिसमें सात बटन लगे हैं, को दो साल पहले अपने 45वें जन्मदिन के अवसर पर तैयार करवाया था। जब मैं स्कूल में था, उसी समय से मुझे सोने के प्रति काफी लगाव रहा है। समय के साथ यह लगाव जुनून में बदल गया।“ पंकज ने यह भी बाते कि, “आज से 25 साल पहले मेरी शादी हुई थी, उस समय मैं शादी में अपनी पत्नी से ज्यादा सोने के गहने पहनकर गया था। दुसरे लोगों के लिए यह काफी अजीब था।“

सोने से बना होने के बाद भी काफी आरामदायक है यह शर्ट:

आपको बता दें पंकज के जिस शर्ट की वजह से उनका नाम गिनीज बूक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है, वह शर्ट दुबई में डिज़ाइन किया गया हैइस शर्ट का वजन 4.1 किलोग्राम है। इस शर्ट को बनाने में लगभग 1.3 करोड़ की लागत लगी है। इस शर्ट को 20 कारीगरों ने मिलकर 2 महीने में 3200 घंटे तक काम करके बनाया है। शर्ट को तैयार करने के लिए 18-22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया है। सोने से बना होने के बाद भी यह शर्ट काफी आरामदायक है। शर्ट के निचे कपड़ा लगाया गया है। इस शर्ट की ख़ासियत यह है कि इसे आसानी से धोया भी जा सकता है।

Back to top button