बॉलीवुड

पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन ने लिए इतने करोड़, फीस सुनकर शाहरुख-सलमान को भी आ जाएंगे चक्कर

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पुष्पा:द रूल’ (Pushpa 2) को लेकर चर्चा में है। इसके पहले इस फिल्म का पहला पार्ट ‘पुष्पा द राइज़’ साल 2021 में आया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट रही थी। फिल्म ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी तगड़ी कमाई की थी। अब लोगों को फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।

पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में है अल्लू अर्जुन

पुष्पा 2 साल 2024 में रिलीज होगी। लेकिन हाल ही में अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मेकर्स ने एक स्पेशल वीडियो बनाकर फिर से पुष्पा को लेकर बज क्रीऐट कर दिया। इसे आप पुष्पा 2 का टीजर भी कह सकते हैं। इसमें शुरुआत में ये दिखाने की कोशिश की गई कि पुष्पा कहां है? कहीं वह मर तो नहीं गया? लेकिन फिर बताया गया कि 8 गोली लगने के बाद भी वह जिंदा है।

इतना ही नहीं पुष्पा का खौफ अब भी बरकरार है। वह जब जंगल से गुजरता है तो शेर भी उसे देख पीछे हट जाता है। इसके अलावा पुष्पा 2 का एक खास पोस्टर भी सामने आया है। इसमें अल्लू अर्जुन ने शरीर को नीले और अन्य रंगों से रंगा हुआ है। साथ ही उन्होंने गले में नींबू मिर्च लटका रखा है। उनके कान में झुमका, नाक में नथनी भी है। इसमें वह बड़े खतरनाक दिख रहे हैं। वैसे फैंस को उनका ये लुक बड़ा पसंद आ रहा है।

फीस जानकार रह जाएंग हैरान

पुष्पा की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अल्लू अर्जुन ने अपनी फीस भी बड़ा दी है। अब वह पुष्पा 2 फिल्म के लिए मोटी रकम वसूलने वाले हैं। उनकी फीस इतनी है जितनी अभी तक किसी भी साउथ के स्टार को नहीं मिली। इतना ही नहीं इस फीस का आकड़ा सुनकर कई बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारों के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वैसे भी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्में धमाल मचा रही है।

अब आप सभी अल्लू अर्जुन की फीस जानने को बेकरार होंगे। तो चलिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करवाएंगे। आपको जान हैरानी होगी कि अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिए पूरे 85 करोड़ रुपए लिए हैं। इतना ही नहीं उनकी इस फीस और फिल्म शूटिंग को मिलाकर अब पुष्पा 2 का कुल बजट 350 करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि मेकर्स को यकीन है कि फिल्म इससे ज्यादा का बीजनेस कर लेगी। अल्लू अर्जुन पर लगे उनके पैसे आसानी से वसूल हो जाएंगे।

वैसे आपको पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक कैसा लगा? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Back to top button