बॉलीवुड

स्वामी विवेकानंद बनकर सबको चौंका चुकी है ये हीरोइन, आज है बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर की पत्नी

स्वामी विवेकानन्द को कौन नहीं जानता है। वह वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उन्होंने साल 1893 में अमेरिका स्थित शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। उनकी कही बातों और विचारों को लोग आज भी फॉलो करते हैं। 43 साल पहले उनके जीवन पर एक फिल्म भी बन रही थी। इसमें बॉलीवुड की एक हीरोइन उनका रोल करने वाली थी। हम इसकी एक तस्वीर आपको दिखा रहे हैं। आपको हीरोइन का नाम बताना है।

स्वामी विवेकानंद बनी इस हीरोइन को पहचाना?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको स्वामी विवेकानंद के गेटअप में एक शख्स नजर आ रहा है। दिलचस्प बात ये है कि ये शख्स असल में बॉलीवुड की जानी मानी हीरोइन है। इन्होंने स्वामी विवेकानंद का गेटअप कर रखा है। ब्लैक एंड व्हाइट यह तस्वीर 43 साल पुरानी है। इसमें हो हीरोइन स्वामी विवेकानंद बनी थी वह वर्तमान में बॉलीवुड के एक प्रतिष्ठित घराने की बहू भी है। आप ने इन्हें पहचाना क्या?

यदि आप इस हीरोइन को नहीं पहचान पाए तो हम आपको और हिंट देते हैं। इनके पति बॉलीवुड के महानायक हैं। बहू विश्व सुंदरी रह चुकी हैं। बेटा भी जाना माना एक्टर है। अब तक आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां जया बच्चन की बात कर रहे हैं। इन्होंने एक फिल्म में स्वामी विवेकानंद का रोल प्ले किया था। इस रोल को निभाने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की थी। फिल्म में धर्मेंद्र, उत्पल दत्त और उर्मिला भट्ट भी मुख्य भूमिका में थे।

इस कारण कभी रिलीज नहीं हुई फिल्म

यह फिल्म नब्येंदु घोष डायरेक्ट कर रहे थे। फिल्म का नाम ‘डाक्टर बाबू’ था। फिल्म लगभग 80 प्रतिशत फिल्माई भी जा चुकी थी। लेकिन फिर रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर के बीच लड़ाई हो गई। इससे यह फिल्म बीच में ही अटक गई। फिर कुछ समय बाद फिल्म के प्रोड्यूसर का निधन हो गया। ऐसे में ये फिल्म न कभी पूरी हो सकी और न कभी रिलीज हुई। लेकिन फिल्म की तस्वीरों को देख लगता है कि यदि फिल्म रिलीज होती तो इसमें जया बच्चन की एक्टिंग को बड़ा पसंद किया जाता।

jaya bachchan

jaya bachchan

जया बच्चन की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने हाल ही में 9 अप्रैल को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। वह बॉलीवुड में शोले, गुड्डी, मिली, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो जैसी शानदार फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। वह राजनीति में भी एक्टिव रहती हैं। उनका गुस्सा भी मीडिया की सुर्खियां बटोरता रहता है।

jaya bachchan and navya naveli nanda

Back to top button