राशिफल

Rashifal 11 April: आज 3 राशि के जातकों को मिलेगा बकाया धन, आपके कार्य की सराहना होगी

हम आपको मंगलवार 11 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 11 April 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन आपको खुद को मानसिक रूप से शांत रखने की जरूरत है। आपके मन में लालच और केवल भौतिक सुखों की चाहत बढ़ती हुई नजर आ रही है। इस कारण सही गलत का फैसला कर पाना संभव नहीं है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। यदि वह आपके किसी बात को लेकर रुठ गए हैं तो उन्हें प्यार से मनाएं। दफ्तर में आपकी छवि बेहतर होगी। काम में अपने लक्ष्य को निर्धारित करें। ऊर्जावान रहकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि के व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। राजनैतिक और सरकारी तंत्र से लाभ की स्थिति है। मानसिक शांति को बरकरार रखने की कोशिश करें। खुद के बेहतर जीवन के लिए प्रयत्न बढ़ाने होंगे। अन्य लोगों की राय को भी ध्यान से सुनें। वाणी संयमित रखें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। आज जीवन में तरक्की के कुछ मौके आपके सामने आएंगे। रोजगार मिलने और धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज मन की चिंता के बारे में किसी भरोसेमंद इंसान से बात होगी। शुभ सूचना की प्राप्ति होगी। आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी, क्योंकि आपको कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। अपने मित्रों से बात करके खुशी मिलेगी। धन संबंधी कार्यों के लिए आज का दिन अनुकूल है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके प्रेम जीवन में तनाव पैदा हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है। अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करें, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं। आप किसी नए कार्य में भी हाथ आजमाने की सोचेंगे,जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। मित्रों के साथ आपका कहीं सैर सपाटे का प्लान बन सकता है। वर्तमान नौकरी में सुधार नहीं कर सकते हैं, तो आप इसे छोड़ देंगे और बेहतर नौकरी पाएंगे। फालतू खर्च करने से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

व्यापार में सही निर्णय लेने पर लाभदायक साबित होंगे। आप अपनी मानसिक शांति और संतुष्ट बनाए रखें। नवीन कार्य की शुरुआत आज लाभकारी रहेगी। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी। नकारात्मक भावनाओं से बच कर रहें। नौकरी के स्थान पर तथा परिवार में मनमुटाव हो सकता है। पिता का कठोर व्यवहार आपको गुस्सा दिला सकता है। लेकिन स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। नए विचार मन में आएंगे। आज किसी नए विषय पर लिखना शुरू करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी और कोई बड़ा बदलाव भी हो सकता है। मित्र या प्रियजनों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं, तो आपकी सोच बहुत गलत है।

Hanuman

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको कुछ प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है, खासकर आपके कार्यस्थल पर। व्यवसाय और नौकरी में सतर्कता जरूरी है। परिवार के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में किसी काम को करने के लिए आपको किसी उच्च अधिकारी की मदद मिल सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम बरतिएगा। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। व्यवसायिक कार्यों में सरकारी रूकावट आ सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। अपने तनाव को कम करें और ईश्वर पर भरोसा रखें कि जो हो रहा है वह आपकी भलाई के लिए हो रहा है। आज भाग्य आपका साथ देगा। पारिवारिक सुख अच्छा मिलने वाला है और आज आप प्रसन्न रहेंगे। अपनों से धोखा मिलने पर मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। अकेले में वक्त बिताने से शांति प्राप्त होगी। आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज नए कार्य करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आपको संतान का साथ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके साथी और आपके बीच गलतफहमी आपको अलग कर सकती है। आपके मन में किसी प्रकार का भय रहेगा और आप बेचैन रहेंगे। कामकाज की बात करें तो फाइनेंस जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज जबरदस्त सफलता मिल सकती है। आपके नियमित सुख-सुविधाओं में परेशानी आएंगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें। वहीं दूसरी ओर अगर आप विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सुस्ती भरा रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी होने के आसार हैं। ऐसे में आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आपको अपनों से दूर कर सकता है। कोई महिला आपकी तारीफ करके आपको बहकाने का प्रयास कर सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। आपकी अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। आपके भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको भाग्य का साथ कम मिलेगा इसलिए आपको अपनी मेहनत पर ही पूरी तरह से निर्भर होना पड़ेगा। यदि बड़े भाई या बहन के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो आज सब कुछ शांत हो जाएगा और आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। नए दायित्व मिलने की संभावना है। आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। पुरानी किसी समस्या को सुलझता देखकर आपको आनंद हो सकता है। परिवार के लोगों में शांति बनी रहेगी।

आपने Rashifal 11 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 11 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 11 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button