राशिफल

Rashifal 9 April: मिथुन, कन्या समेत इन 6 राशियों को मिलेगा लाभ, करियर-कारोबार में रहेगी मजबूती

हम आपको रविवार 9 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 9 April 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप किसी भी तरह का निवेश करने से पहले भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। व्यवसाय कर रहे लोगों ने यदि दिमाग में कोई नया आईडिया आए तो उन्हें उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा तभी वह उससे लाभ कमा पाएंगे। आपको अपने आत्म सम्मान को लेकर के चिंतित होने की जरूरत नहीं है, पॉजिटिव रहें। भविष्य की किसी परियोजना के लिये धन जुटा सकते हैं। शत्रुओं और विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। ध्यान और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी। आप व्यवहार में सामंजस्य बनाए रखें और संतान को उचित मार्गदर्शन प्रदान करें। सफलता के लिए धैर्य जरूरी है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें चोट चपेट की घटना हो सकती है। करियर में स्वयं को साबित करने के बढ़िया अवसर मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। माता के भाग्य से आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आप आज के दिन को दिन हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे। दिन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होगी। परिवार का स्नेह और सहयोग मिलेगा। संतान को लेकर बड़े चिंतित रहेंगे। आप जो भी फैसला करें, बहुत सोच-विचार कर करें। परिवार में किसी कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। आज का दिन करियर को लेकर सुखद परिणाम देगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपने काम पर और अपने भविष्य की योजना बनाने पर ध्यान दें। आपके मन की इच्छाएं पूरी होंगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है। कोई भी कदम बढ़ाने से पहले सिनियर्स की सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा। आपकी रचनात्मकता से लोग आकर्षित रहेंगे। आज अपने काम की चुनौतियों और कमजोरियों को लेकर गम्भीर रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। आपका नैतिक मूल्यों व आध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। फालतू समय बर्बाद न करें। आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छा अवसर मिल सकता है। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। घर के जो काम पिछले कई दिनों से अधूरे पड़े थे, वे निपट सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। छात्र जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे, उनको सफलता जरूर मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होगें। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी से चल रहे वाद विवाद को आपको समाप्त करना होगा, नहीं तो वह लंबा चल सकता हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कर्ज संबंधी समस्याओं से निपटारा होगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करना होगा। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। तनाव दूर होने से कार्यों में गति आएगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

घर-परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से कष्ट हो सकता है। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। किसी वाद-विवाद के कारण अधिक धन खर्च करने से बचें। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज काम करने का उत्साह मंद होगा। अपने शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे। कुछ पुरानी बातों को भूलना होगा तो सब ठीक हो जाएगा। निजी जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-सी बात पर गुस्सा कर के आप अपनी बनी-बनाई बात बिगाड़ भी सकते हैं। शाम को

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मित्रों और भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में सुधार होगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संचित धन में कमी आ सकती है। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आप अति उत्साह और जल्दबाजी में कोई काम बिगाड़ भी सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए फिजूलखर्ची से बचे। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी कुछ रुपए का इंतजाम कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

लेखनकार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। आप घर पर ही रह कर अपनों के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। बड़ों के साथ छोटो का भी सहयोग आपको मिलेगा। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो खानपान में लापरवाही करने से बचें। अपने काम को टालने की बजाय कार्यों को गंभीरता पूर्वक और धीरे-धीरे करने की योजना बनाएं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। विशेषकार्यों में धन खर्च हो सकता है। लंबी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। किसी को प्रपोज करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। धार्मिक कार्यों में अभिरूचि रहेगी। आय के नए अवसर मिलेंगे। मन में किसी के प्रति क्रोध न रखें। आज किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। धैर्य से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मुद्दों को लेकर गलतफहमी दूर होगी प्रयास अवश्य करें।

आपने Rashifal 9 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 9 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 9 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button