राशिफल

14 अप्रैल से इन राशियों पर भारी पड़ेगा सूर्य, होगा पैसों का नुकसान, सेहत रहेगी गड़बड़, हो जाए सावधान

ग्रहों का गोचर अक्सर लोगों के जीवन पर अच्छा या बुरा असर डाल जाता है। 14 अप्रैल को सूर्य ग्रह मेष राशि में गोचर कर रहा है। इसके बाद 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण भी पड़ रहा है। ऐसे में यह दोनों स्थिति 5 राशियों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। इन्हें अगले एक महीने भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

सूर्य ग्रहण के चलते इस राशि के जातकों को कई मुश्किलें झेलनी पड़ सकती है। जैसे पैसों का बड़ा नुकसान हो सकता है। जॉब हाथ से जा सकती है। बीजनेस में बड़ा घाटा हो सकता है। यात्रा करना हानिकारक हो सकता है। समाज में आपकी इज्जत घर सकती है। छात्रों को पढ़ाई लिखाई का नुकसान हो सकता है। करियर में गिरावट आ सकती है। सेहत गड़बड़ हो सकती है। कोई अपना धोखा दे सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि को सूर्य के ग्रहण का दुष्प्रभाव झेलना होगा। इनके अपनों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखना जरूरी है। गुस्से में कुछ ऐसा न बोल दें जिसका पछतावा आपको बाद में हो। अपने घमंड और अकड़ को काबू में रखना होगा। वरना दोस्त समाज में आपकी इज्जत कम हो सकती है। शत्रु आपकी कमजोरी का लाभ उठा सकते हैं। उनसे सावधान रहने की जरूरत है। कीमती चीजें संभालकर रखें। यह गुम हो सकती है।

तुला राशि

इस राशि के जातकों को भी अगले एक महीने दुख और तकलीफें झेलनी होगी। खासकर पति और पत्नी के बीच रिश्ते खट्टे हो सकते हैं। ऐसे में आप दोनों को समझदारी से काम लेना होगा। वहीं संतान की ओर से दुख बढ़ सकते हैं। बच्चे को काबू में रखना होगा। इसके अलावा धन से जुड़ी समस्याएं भी दस्तक दे सकती है। धन हानि से बचने के लिए शुक्रवार को लक्ष्मीजी की पूजा पाठ शुरू कर दें। आँख बंदकर किसी पर यकीन न करें।

मकर राशि

सूर्य ग्रहण का मकर राशि पर भी बुरा असर होगा। भाग्य इनका साथ नहीं देगा। बनते काम भी बिगड़ जाएंगे। लंबी यात्रा करने से बचना होगा। बहुत जरूरी हो तो हनुमान मंदिर में नारियल चढ़ाने के बाद ही यात्रा पर निकले। गुस्से पर काबू रखना होगा। वरना किसी अपने से लड़ाई हो सकती है। रिश्तों में दरार आ सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। उधार का पैसा डूब सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को भी अगले एक महीने सावधान रहने की जरूरत है। आपके घर दुख बढ़ सकते हैं। सुख में कमी आ सकती है। लोग आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। धन की हानि संभव है। पैसा सोच समझकर खर्च करें। व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाएं। सेहत का विशेष ध्यान रखें। कहीं पैसा निवेश न करें।

Back to top button