राशिफल

Rashifal 8 April: आज इन 5 राशियों पर बरसने जा रही है शनिदेव की कृपा, उम्मीद से बेहतर लाभ मिलेगा

हम आपको शनिवार 8 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 8 April 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज नए काम के लिए में रूचि लगाने से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप कहीं घूमने जाएंगे या किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे,तो वहां आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। वाणी और वर्ताव को एक रखने की कोशिश करें। रूटीन कामों में कुछ जोखिम हो सकता है। कारोबारियों को कोई सरप्राइज मिल सकता है। शाम को किसी मांगलिक आयोजन में जा सकते हैं। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप क्रोध पर नियत्रंण रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। लवमेट से अनबन हो सकती है। जिद करेंगे तो किसी से विवाद होने की संभावना है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे। कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा। आत्मविश्वास की कमी के कारण आज आप कुछ गलत भी फैसले ले सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किए गए कार्यो में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सरकारी कार्य अटक सकते हैं। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। काफी दिन से अधूरा पड़ा काम पूरा हो जाएगा। अधीनस्थ कर्मचारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। आसपास रहने वाले लोगों से विवाद हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको कोई उपहार मिल सकता है। आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। वाणी पर नियत्रंण रखें नहीं तो कलह का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने की उम्मीद कर सकते हैं। किसी पुरानी घरेलु समस्या को आप सुलझाने में सफल हो जाएंगे। इस राशि के कारोबारी आज उधारी देने से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यवसाय को किया हुआ है,तो उसमें आपको अपने पार्टनर से पूछकर किसी कार्य को करना बेहतर रहेगा नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान को लेकर बड़े चिंतित रहेंगे। आप जो भी फैसला करें, बहुत सोच-विचार कर करें। आपके द्वारा कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लिया जाए, इस बात का ध्यान रखना होग, लेकिन काम की गति को बरकरार रखना आवश्यक है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपने काम पर और अपने भविष्य की योजना बनाने पर ध्यान दें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कोई अच्छा अवसर लेकर आ सकता है। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। कोई भी कदम बढ़ाने से पहले सिनियर्स की सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप चिंता का अनुभव करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको व्यापार व कार्य क्षेत्र में लाभ मिलने वाला है। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है जो आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। भाइयों से यदि कोई मनमुटाव चल रहा है,तो आपको उसे सुलझाने की पूरी कोशिश करनी होगी। अनावश्यक इल्जाम आप पर लगने के संकेत ग्रह दे रहे हैं, अतः आस-पास के सभी मित्रों तथा शत्रुओं से सतर्क रहें। माता के भाग्य से आपको बड़ी सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वाले नौकरी में अपनी महत्वाकांक्षाओं को नियंत्रण में रखें। कामकाज से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न करें। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन औसत रहने वाला है। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको पुराने मित्रों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। पूंजी निवेश लाभप्रद हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह आप कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में खलल पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन कारोबार के लिए अनुकूल है। ज्यादा लाभ कमाने के लिए आप बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम आसानी से ही पूरे कर लेंगे। अधिक ओवर कॉफिडेंस आपका कार्य बिगाड़ सकता है। छोटे भाई-बहनों के साथ ताल-मेल बना कर चलें। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है इसलिए उनकी बातों को समझने के बाद ही उसका जवाब देना बेहतर होगा

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अनैतिक कार्यों से दूर रहें। आज अपनों के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। बेहतर होगा आप शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें, साथ ही अपनों की भावनाओं का भी ध्यान रखें। साहस और उत्साह के साथ साथ कामकाज के क्षेत्र में अच्छी उन्नति होगी। अधिकतर समय विचारों में व्यस्त रहेंगे। मार्केटिंग व सेल से संबंधित काम करने वाले टीम के साथ मिलकर टारगेट को पूरा कर पाएंगे। खानपान की गड़बड़ी से पेट संबधी समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सहयोगी आपसे मदद की अपेक्षा रखेंगे। मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले आज पद प्रतिष्ठा पा सकते हैं। व्यापारिक वर्ग को कार्य पूरा करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। आपको अपने आत्म सम्मान को लेकर के चिंतित होने की जरूरत नहीं है, पॉजिटिव सोचे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको सभी भौतिक सुख- सुविधाओं की प्राप्ति होगी। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। यदि हाल ही में आपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आप कड़ी मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। संतान और घर-परिवार के मामले में कुछ अच्छा बदलाव हो सकता है। दिल और दिमाग में संतुलन बनाए रखें। भावनात्मक रूप से आप खुद को थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे।

आपने Rashifal 8 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 8 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 8 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button