विशेष

12 साल बाद गुरु बना रहा खास योग, इन राशियों को पूरे साल होगा लाभ, घर आएगी लक्ष्मी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि बदलना सभी राशियों पर अच्छा या बुरा असर डालता है। इस साल कई धीमी गति से चलने वाले ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। जैसे ढाई साल में राशि बदलने वाला शनि जनवरी में गोचर कर चुका है। वहीं डेढ़ साल में राशि बदलने वाले राहु केतु अक्टूबर में गोचर करेंगे। इसके अलावा साल में एक बार राशि बदलने वाला गुरु ग्रह 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। गुरु पूरे 12 साल बाद मेष राशि में आया है। इन सभी चीजों के चलते 5 राशियों की किस्मत चमक जाएगी। इन्हें पूरे साल लाभ ही लाभ होगा।

मेष राशि

गुरु ग्रह मेष राशि में ही गोचर कर रहा है। इससे इस राशि को सबसे अधिक लाभ होगा। पूरे साल इन्हें धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती है। आपके पास चारों ओर से पैसा आएगा। धन कमाने में नए साधन मिलेंगे। जॉब में तरक्की होगी। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा हो सकती है। बिजनेस का विस्तार होगा। साल में अंत तक मुनाफा बढ़ जाएगा। कुंवारे लोगों के घर शहनाई बजेगी। घर में मांगलिक कार्य होंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह पूरा साल अच्छा भाग्य लेकर आएगा। किस्मत इनका भरपूर साथ देगी। यह जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। जॉब और बिजनेस में लाभ होगा। नया मकान और वाहन खरीद सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। जमीन जायदा से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। पैसा निवेश करने से लाभ होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि

इस राशि के लोगों को पूरे साल धन की कोई दिक्कत नहीं होगी। इनका ये साल अच्छा भाग्य लेकर आएगा। संतान की ओर से सुख मिलेगा। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ जाएगा। भगवान में आस्था बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेना लाभकारी रहेगा। जमीन जायदाद के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। जॉब और बिजनेस में लाभ ही लाभ होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को गुरु गोचर का बड़ा लाभ होगा। आपके सभी दुख दूर होंगे। घर में खुशियों की बहार आएगी। सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। घर में नए मेहमान आ सकते हैं। यह मेहमानों से आपको आर्थिक लाभ होंगे। व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद होगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों को गुरु के गोचर का बड़ा तगड़ा लाभ होगा। जॉब से लेकर बिजनेस तक किस्मत इनका साथ देगी इनके घर लक्ष्मी आएगी। पैसों की कमी पूरे साल नहीं होगी। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। आपके घर ढेरों खुशियां आएगी। प्रेम प्रसंग के मामले में सफलता हाथ लगेगी। विवाह के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे।

Back to top button
?>