राशिफल

Rashifal 5 April: बुधवार को इन 6 राशियों की लव लाइफ में आएगी खुशियों की बहार, सेहत का रखें ध्यान

हम आपको बुधवार 5 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 5 April 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अपने क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई फैसला न लें। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। आपको पैसों से जुड़ी ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपके कुछ सहकर्मियों के बीच आपस में टकराव चल रहा है, तो आप उससे दूर रहें। धन का आगमन अच्छा रहेगा। युवाओं के लिए मानसिक स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। प्रेम संबंध मधुर बनेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके कार्य को प्रशंसा प्राप्त होगी जिससे आपको आनंद होगा। कलाकार, लेखक और साहित्यकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। आपकी वाणी के कारण आपके काम में प्रगति होगी और अन्य लोग उससे प्रभावित होंगे। आप अपनी निगाहें अपने भविष्य की ओर रखें। जो बीत गया, उसे भूल जाएं। सभी परिस्थितियों में निर्णय लेने की अच्छी क्षमता आएगी। अगर आप खुलकर पैसा ज्यादा खर्च करते हैं तो आपको बाद में आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन मौज और मस्ती से भरा होगा। हालांकि किसी बात को लेकर मन थोड़ा असंतोष रह सकता है। नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। किसी छोटी यात्रा होने की संभावना है। किसी बौद्धिक या लेखन सम्बंधी प्रवृत्ति के लिए दिन अच्छा है। आपको पैसों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी। भाग्य आपका साथ देने के लिए तत्पर है। व्यापार में नुकसान को देखकर मानसिक चिंता में बढ़ोतरी हो सकती है, धैर्य से काम लें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आप को बड़ी सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। अपने सुख-सुविधाओं में बढ़त को लेकर ध्यान देंगे। आय के साथ-साथ अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके रुके हुए कार्य बनने के भी योग हैं। जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयासरत है उनको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। अपनी रुचि का काम जैसे संगीत, पेंटिंग आदि करना चाहिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। आज किसी अटकी हुई योजना को पूरा करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आपका छोटा मोटा आर्थिक नुकसान भी संभव है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। पदोन्नति का योग तथा नये व्यापार से लाभ मिलेगा। पुरानी गलतियों को सुधारने के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इस जिम्मेदारी का ठीक से निर्वहन करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज अपने स्वयं के लोगों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करें। यदि आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाए, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आप उसी कार्य में हाथ डालने की कोशिश करे,जिसके पूरा होने की आपको पूरी उम्मीद हो। व्यापारियों को कारोबार में नई-नई तरकीबों के बारे में सोचना चाहिए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको अपनी मेहनत फल मिलने वाला है। माता का सानिध्य एवं सहयोग प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। यदि आपके कोई लेन-देन की समस्या चल रही थी,तो वह आज सुलझ जाएगी, लेकिन आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। आपके सितारों की अनुकूल स्थिति आपको धन लाभ प्रदान करेगी। नजदीकी मित्र से मनमुटाव की स्थिति भी बन सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वालों को कार्य व व्यापार में नए सूत्र हाथ लगने की संभावना है। जीवनसाथी को लेकर लापरवाही भरा रुख न रखें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता है आपको अपनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। काम के साथ-साथ आपका परिवार भी आपके लिए उतना ही जरूरी है, यह बात आपको समझनी होगी। जनसंपर्क बढ़ाने में अधिक ध्यान दें। अजनबी पर सोच-समझकर ही भरोसा करें। आमदनी के मार्गो में रुकावट आएगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके खर्च आमदनी पर बढ़े-चढ़े रह सकते हैं। जल्दबाजी में किया गया काम और हड़बड़ी में लिए गया निर्णय आपके लिए नुकसान का कारण बनेगा। इस वजह से काम को दोबारा करना पड़ सकता है। आपके दिमाग में बहुत कलात्मक कार्यों का आईडिया आएगा इसे समय रहते पूरा करना है। परिवार में किसी से विवाद होने के कारण आप चिंतित होंगे। आज आपको मातृ पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान के स्वास्थ्य में आज कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप जो भी कार्य दूसरों की भलाई के लिए करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आत्मबल को मजबूत करते हुए अपने काम को करते रहना है, ऑफिस में महिला सहकर्मी व महिला उच्चाधिकारियों से लाभ होने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। प्रेम के मोर्चे पर आपका प्यार आज बोलेगा, क्योंकि आपका प्रिय आपकी गुलाबी कल्पनाओं को सच करने के लिए तैयार है। आपके सभी कार्य अच्छे से आगे बढ़ेंगे। आपको अच्छी खबर मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको कुछ निर्णय काफी सोच-समझकर लेने की जरूरत है। आज कुछ मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, लेकिन वहीं दूसरी ओर चिंतित न हो अपनों का सपोर्ट भी भरपूर मिलने वाला है। करियर के लिए दिन व्यस्त पूर्ण रहेगा। नए व्यापार के अवसर मिलेंगे। मुनाफा हासिल करने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। लंबी अवधि के मुनाफे की दृष्टि से शेयरों और म्यूचुअल फंड में निवेश फायदेमंद रहेगा। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसकी योजना तथा रूपरेखा बना लें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

नौकरी की दृष्टि से देखा जाए तो यह दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जिन लोगों ने सामाजिक तौर पर अपनी स्थिति एक अच्छे नागरिक की बनाई है उनको अच्छा एडवांटेज भी मिलने की संभावनाएं हैं। समस्याओं को अपने दिमाग से निकाल दें और घर पर और दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बड़ी क्षति का सामना करना पड़ जाएगा। भाई बहन को सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है।

आपने Rashifal 5 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button