अध्यात्म

हनुमान जयंती: राशि के अनुसार चढ़ाएं बजरंगबली को ये भोग, खुल जाएगी किस्मत, होगी हर मनोकामना पूर्ण

हनुमान जी भक्तों के कष्टों को दूर करने और उनकी मनोकामना पूर्ण करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में भक्त भी पूरी श्रद्धा से बजरंगबली की पूजा-पाठ करते हैं। खासकर हनुमान जयंती पर उनकी भक्ति चरम सीमा पर होती है। कहा जाता है कि हनुमान जयंती पर बजरंगबली को प्रसन्न करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस बार 6 अप्रैल, 2023 को हनुमान जयंती है। इस मौके पर आप अपनी राशि के अनुसार हनुमान जी को खास चीजों का भोग लगा सकते हैं। इससे आपको मनचाहा फल मिलेगा।

बेसन का लड्डू

हनुमान जी को प्रसाद में बेसन का लड्डू जरूर चढ़ाना चाहिए। इससे वह जल्दी प्रसन्न होते हैं। वैसे तो इसे कोई भी चढ़ा सकता है, लेकिन मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह प्रसाद चढ़ाना शुभ माना जाता है।

मोतीचूर के लड्डू

गणेशजी की तरह हनुमान जी को भी मोतीचूर यानि बूंदी के लड्डू बड़े पसंद होते हैं। आपको सिर्फ शुद्ध घी के बने लड्डू ही चढ़ाने चाहिए। इससे बजरंगबली जल्दी खुश होते हैं। यह भोग तुला, मकर, कुंभ और धनु राशि के जातकों को जरूर लगाना चाहिए।

तुलसी की पत्तियां और बीज

हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र पौधा माना जाता है। इसकी पत्तियां और इसके बीज भी हनुमान जी को भोग के रूप में चढ़ाए जा सकते हैं। इससे आपकी मनोकामना जल्दी पूरी होती है। इन्हें वृषभ, मिथुन और धनु राशि के जातक चढ़ा सकते हैं।

जलेबी

हनुमान जयंती पर बजरंगबली को जलेबी का भोग भी लगाया जा सकता है। इसका रंग भी हनुमान जी जैसा नारंगी होता है। इसलिए इन्हें ये भोग बड़ा पसंद आता है। इससे यह खुश होते हैं और आपकी हर इच्छा पूरी करते हैं। सिंह राशि के जातक इसका भोग लगा सकते हैं।

बेसन का हलवा

हनुमान जी को बेसन का हलवा भी भोग के रूप में चढ़ाया जा सकता है। बस यहां इस चीज का ध्यान रखें कि ये हलवा गाय के घी से बना होना चाहिए। वैसे तो इसे कोई भी चढ़ा सकता है, लेकिन कर्क राशि के जातकों के लिए ये सबसे शुभ होता है।

चांदी का अर्क

हनुमान जी को चांदी का अर्क अर्पित करने से धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं आती है। इससे जॉब और बीजनेस में भी लाभ होता है। इसे कन्या राशि के जातक चढ़ाएं तो सबसे अधिक लाभ मिलता है। लेकिन बाकी राशि के लोग भी इसे लाभ हेतु चढ़ा सकते हैं।

लौंग

बहुत कम लोग जानते हैं कि आप हनुमानजी को लौंग का प्रसाद भी भोग के रूप में चढ़ा सकते हैं। इससे आप बुरी शक्तियों और शत्रु के बुरे प्रभाव से बच जाते हैं। इसे मीन राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है। लेकिन बाकी लोग भी इस चढ़ा सकते हैं।

इन भोगों के अलावा आप हनुमान जयंती पर सिंदूर का चोला भी चढ़ा सकते हैं। इससे भी पवनपुत्र हनुमान खुश होते हैं और भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं।

Back to top button