समाचार

दुल्हन बोली- मेरे साथ संबंध मत बनाओ, जिन्न सोता है मेरे साथ, मार देगा.. नहीं माना दूल्हा, मिली लाश

सुहागरात की रात थी। बेड फूलों से सजा था। दुल्हन भी सजीधजी बेड पर बैठी थी। फिर दूल्हा कमरे में आया। उसने दुल्हन को प्यार से देखा। फिर मन में लड्डू फोड़ते हुए सुहागरात मनाने की कोशिश करने लगा। लेकिन दुल्हन ने उसे रोक दिया। कहा ‘मेरे पास मत आना। मेरे साथ जिन्न सोने आता है। वह मेरे साथ बेड पर रहता है। तुम आओगे तो वह गुस्सा हो जाएगा। तुम्हें मार देगा।’ इसके कुछ दिनों बाद दूल्हे की लाश मिली।

मेरे साथ मत सोना, जिन्न मार देगा

यह खौफनाक वाक्या राजस्थान के जयपुर का है। यहां बांस बदनपुरा इलाके में एक युवक की लाश मिली। उसके पिता ने बताया कि बेटे की शादी 6 फरवरी को हुई थी। शादी के बाद से बेटा काफी परेशान रहता था। उसकी परेशानी की वजह उसकी नई नवेली पत्नी थी। हमे इसकी जानकारी शुरुआत में नहीं थी। फिर पता चला कि बहू ने उसके साथ सोने से इनकार कर दिया।

पिता ने आगे बताया बहू बेटे को डराती थी। कहती थी कि उसके साथ कमरे में जिन्न सोने आता है। यदि वह संबंध बनाएगा तो जिन्न उसे मार देगा। फिर कुछ समय बाद बेटे ने सुसाइड कर ली। पिता का आरोप है कि ऐसा बहू और उसके प्रेमी की वजह से हुआ। बहू का शादी के पहले से अफेयर चल रहा था। उसका प्रेमी शादी में भी आया था। शादी के बाद बहू प्रेमी से मिलने जाया करती थी।

शादी के डेढ़ महीने बात हुई पति की मौत

मृतक के पिता के अनुसार उनकी बहू ने बेटे से 50 हजार रुपए भी मांगे थे। कहा कि पैसे नहीं दिए तो प्रेमी मुझे मार देगा। बेटा इन सभी बातों की वजह से बड़ा परेशान रहता था। इसी के चलते उसने सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठाया है। पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह इस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की उम्र 22 साल बताई जा रही है। वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। वह जयपुर के ब्रहम्पुरी इलाके में रहता था। उसने सुसाइड 26 मार्च को किया था। वहीं उसकी शादी 6 फरवरी को हुई थी। यानि शादी के लगभग डेढ़ महीने बाद ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पिता के बयान के आधार पर जांच पड़ताल में लगी है। बहू और उसके प्रेमी से भी पूछताछ की जा रही है।

उधर ये पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। कोई बहू की जिन्न वाली कहानी को झूठा बता रहा है तो कोई इसे सच मान रहा है। बरहाल इस पूरे मामले को आप इस एंगल से देखते हैं हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button