राशिफल

नवरात्रि में हो रहा चार ग्रहों का महासंगम, इन राशियों पर बरसेगी कृपा, चारों तरफ से आएगा पैसा

नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। भक्त माता रानी की भक्ति में डूबे दिखाई दे रहे हैं। इन 9 दिनों में कई ग्रह अपनी चाल बदल रहे हैं। नवरात्रि के दूसरे दिन ही चार ग्रह एक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य, बुध, गुरु और चंद्रमा चारों मीन राशि में विराजित हैं। इन चार ग्रहों का मिलन आपके जीवन में कई पॉजिटिव बदलाव लाएगा। तो चलिए देखते हैं कौन-कौन सी राशियां इसका लाभ ले सकेंगी।

मेष राशि

चार ग्रहों का मीन राशि में विराजित होना मेष राशि के जातकों की खुशियां चार गुना कर देगा। इन्हें धन से जुड़े कई बड़े लाभ होंगे। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों का बीजनेस और भी बड़ा हो सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपको धन लाभ देगी। घर में खुशहाली रहेगी। विवाह का योग बन रहा है। करियर में सफलता हाथ लगेगी। सेहत अच्छी रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।

मिथुन राशि

ग्रहों का महासंगम मिथुन राशि के जातकों की किस्मत के तारे चमका देगा। आपको ढेर सारे धन की प्राप्ति हो सकती है। बस आपको धन अर्जित करने के इस अवसर को पहचानना होगा। छात्रों के लिए ये अच्छा समय है। इन्हें परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको अपकि मेहनत का उचित फल मिलेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में आपकी तारीफ होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक भी लाभ लेने में पीछे नहीं रहेंगे। ग्रहों का यह मिलन इनके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। आपके दाम्पत्य जीवन में मिठास आएगी। बीजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होगी। बड़ी जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बेरोजगरों को काम मिल सकता है। सरकारी नौकरी के भी योग हैं। मासिक आय में वृद्धि होगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। जमीन जायदाद के मामले आपके पक्ष में रहेंगे।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को भी ग्रहों का मिलन कई लाभ प्रदान करेगा। सबसे पहले आपके सभी पुराने रोग खत्म हो जाएंगे। सेहत में सुधार दिखने लगेगा। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। धन से जुड़े बड़े लाभ होंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। जॉब में प्रमोशन होगा। बीजनेस का विस्तार होगा। नए मकान और वाहन की खरीदी कर सकते हैं। विवाह हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि को इन चार ग्रहों के मिलन का सबसे अधिक लाभ मिल सकता है। इन्हें संपत्ति से जुड़े मामलों में बड़ा लाभ होगा। वहीं बॉस आपकी सैलरी बड़ा सकता है। जो लोग नया बीजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं उन्हें स्टार्ट कर लेना चाहिए। यह गोल्डन समय है। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। अपनों से प्रेम बढ़ेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। इनके आने से आपको लाभ होगा। नए वाहन का सुख मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

Back to top button