राशिफल

Rashifal 23 March: आज इन 5 राशियों के ग्रह दे रहे हैं शुभ संकेत, छप्पड़ फाड़ होगी तरक्की

हम आपको गुरुवार 23 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 23 March 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपको कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें अन्यथा आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वापस ली जा सकती है। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। बाहरी लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ाते समय अपनी व्यक्तिगत बातों की जरूरत से अधिक जानकारी न दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज बिना किसी अड़चन के सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है। अपने सीमित विचारों से बाहर निकल कर हालातों को समझना होगा। काफी समय से चल रहे कानूनी विवाद समाप्त होंगे। आपकी किसी नई संपत्ति की खरीदने की अभिलाषा भी पूरी होगी। आज के दिन बड़े ब्याज पर कर्ज लेने से बचना चाहिए। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। अगर आप विवाह योग्य हैं तो आपकी शादी का मामला पक्का हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज सारी गलतफहमियां दूर होंगी। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। काफी दिनों बाद आप खुलकर अपने प्रिय से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। पारिवारिक चिंता से तनाव की स्थिति भी बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वाले आज किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूरी बनाये रखें। पुराना कर्जा समाप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी के लिए तैयार रहें। आज के दिन आप कई बड़ी गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। आपके विरोधी आपके लिए परेशानियां खड़ी करने का प्रयास कर सकते हैं। रात्रि का समय क‍िसी प्रियजन के साथ हास्य-विनोद में व्यतीत होगा। इससे आप थोड़ा रिलैक्‍स महसूस करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके निजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आपका बजट असंतुलित हो सकता है। यदि आने वाले दिनों में आप आर्थिक संकट से बचना चाहते हैं तो आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। करियर में आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके परिवार के सदस्यों के बीच बहुत से झगड़ों और बहस बाज़ी के कारण आपके परिवार में तनाव रहेगा। दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा। इसल‍िए ज‍ितना हो सके जरूरतमंदों की मदद करें। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। साथियों के साथ अच्छे मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप मीठी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको नौकरी में बुद्धि से लिए गए निर्णयों का लाभ मिलेगा। कोई काम करते समय हाथों में चोट लग सकती है, सावधान रहें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज दोस्त या परिवार के सदस्य के साथ तनाव होने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। रात के समय आज वाहन का प्रयोग आपको सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। जो लोग अपने धन को सट्टेबाजी अथवा किसी और जगह निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा लेना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पर‍िवार के साथ आज का द‍िन हंसी-खुशी के साथ बीतेगा। जीवनसाथी से आपका तालमेल अच्छा रहेगा, परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परंतु आप मामले को शांत करने में कामयाब होंगे। अधूरे कार्य को पूरा करने में समय लगेगा। अधिक खर्च करने से बचना चाहिए। दिन की शुरुआत में तनाव हो सकता है परंतु बाद में परिस्थितियां नियत्रण में आ जाएंगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय होगी। धैर्यपूर्वक कार्य करने का प्रयास करेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है। कोई अहम फैसला लेने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से सोचें। आर्थिक लेन-देन को लेकर कुछ तकलीफ हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। ससुराल से कोई शुभ समाचार मिलेगा। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हुई है तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वाले जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। परिजनों के साथ सिनेमा देखने जा सकते हैं। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। दूसरों की सेवा से आत्मिक सुख की प्राप्ति होगी‌।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

मन में नकारात्मक विचार आने से मन उदास हो सकता है। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। आप अपनी सकारात्मकता को बरकरार रखने की कोशिश करें। विदेश में स्थित व्यक्ति से खुश खबर प्राप्त हो सकती है। बड़ा फायदा प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विभिन्न तरह के रास्ते अपना कर आप आमदनी के स्त्रोत बना पाएंगे। फिज़ूलखर्ची से बचना बहुत आवश्यक है। नया निवेश करने से भी बचें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज काम पूरा होने में समय लग सकता है। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। जो लोग मीडिया से जुड़े हुए हैं या लेखन क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें मनचाहा अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कामों को आपसी तालमेल से निपटाने की कोशिश करें। विवाद न करें अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। छुपी हुई परेशानियां सामने आ रही हैं। थोड़ी तकलीफ तो होगी लेकिन निराकरण भी होगा। धर्म-कर्म में शामिल होंगे। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करते हैं, उन्हें यात्रा करनी पड़ सकती है।

आपने Rashifal 23 March 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 23 March 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 23 March 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button