बॉलीवुड

कभी चूल्हे पर रोटी भी पकाई तो कभी सड़क किनारे चाय की ली चुस्की, सारा की सादगी के कायल हुए फैंस

सारा अली खान हर किसी की फेवरेट हैं। लगभग सभी लोग उन्हें पसंद करते हैं। इसकी एक बड़ी वजह उनका जमीन से जुड़ा होना है। उनमें जरा भी घमंड नहीं है। वह कई बार पब्लिक प्लेस में एक आम इंसान की तरह सादगी वाली लाइफ जीते नजर आ चुकी हैं। ऐसा ही कुछ नजारा हाल ही में उनकी मनाली ट्रिप के दौरान दिखा।

मनाली में दिखा सारा का सिंपल अवतार

सारा मनाली में छुट्टियां बिताने गई। इस दौरान उनकी मां अमृता सिंह भी साथ नजर आई। यहां सारा ने खूब इन्जॉय किया। उन्होंने कई ऐसे काम भी किए जिसने फैंस का दिल जीत लिया। जैसे वह मनाली की हसीन वादियों में गुनगुनी धूप के साथ चाय की चुस्की का आनंद लेती नजर आई।

इसके अलावा सारा का धार्मिक रूप भी फैंस को देखने को मिला। वह बिजली महादेव मंदिर में दर्शन करने गई। यहां उन्होंने पूर्ण भक्ति भाव से भगवान के दर्शन किए। इसके पहले वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी दर्शन करने जा चुकी हैं।

सारा ने मनाली की एक दुकान पर रुककर चूल्हे पर रोटी भी पकाई। इस दौरान उनकी मां अमृता सिंह भी साथ दिखाई दी। मां बेटी की ये सादगी देखकर लोग बड़े खुश हुए। कमेंट में वह इनकी तारीफ करते नजर आए। उनके मुंह से निकल पड़ा कि यार ये कितनी सिंपल और स्वीट है।

जल्द इन फिल्मों में आएगी नजर

बता दें कि सारा के भाई इब्राहीम अली खान भी अभी मनाली में हैं। वह यहां अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वह बीते एक माह से यहां हैं। इसलिए उनकी बहन सारा और मां अमृता उनसे मिलने यहीं आ गई। सभी ने साथ में मिलकर अच्छा समय बिताया।

काम की बात करें तो सारा ने 2018 में केदारनाथ फिल्म से डेब्यू किया था। फिर वह सिंबा, लव आजकल, कूली नंबर 1, अतरंगी रे जैसी फिल्मों में नजर आई। वह जल्द ‘गैसलाइट’ फिल्म में दिखेंगी। यह फिल्म 31 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टरा पर रिलीज हो रही है।

इसके अलावा सारा जल्द ही अनुराग बसु की मूवी ‘मेट्रो इन दिनों’ में दिखाई देंगी। इसमें आदित्य रॉय कपूर और अली फजल मुख्य रोल में नजर आएंगे। वहीं सारा को जल्द विक्की कौशल संग लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लुका छुपी’ के सीक्वल में भी देखा जाएगा। वहीं खबरों की माने तो वह डायरेक्टर आदित्य धर की मूवी ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ में विक्की कौशल संग दिखाई दे सकती हैं।

वैसे आप लोगों को सारा अली खान की यह तस्वीरें कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button