राशिफल

बुध गोचर बना रहा नीचभंग राजयोग, इन राशियों की होगी मौज, चमकेगा किस्मत का तारा, मिलेगा धन ढेर सारा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का गोचर सभी राशियों पर अच्छा या बुरा असर डालता है। इस दौरान ग्रह राशि बदलते हुए खास योग भी बनाते हैं। बीती 16 मार्च को बुध गोचर (Budh Gochar 2023) हुआ।  बुध ने मीन राशि में प्रवेश कर नीचभंग राजयोग (Neechbhang Rajyog) का निर्माण किया। यह राजयोग चार खास राशियों के लिए बड़ा शुभ होने वाला है। इनके भाग्य का उदय होगा। इन्हें कई बड़े लाभ होंगे। तो चलिए जानते हैं कि इस राजयोग का किन–किन लोगों को फायदा होगा।

वृष राशि

नीचभंग राजयोग का वृष राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जॉब से संबंधित धन लाभ होगा। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा हो सकती है। बिजनेस करने वालों को डबल मुनाफा होगा। किस्मत आपका हर मोड़ पर साथ देगी। भाग्य के दम पर कई अटके हुए कार्य पूरे होंगे। जमीन जायदाद के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ जाएगा। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। धन से जुड़ी दिक्कत खत्म होगी। उधार दिया पैसा मिल जाएगा।

मिथुन राशि

नीचभंग राजयोग मिथुन राशि के जातकों के जीवन में ढेर सारी खुशियां लाएगा। आपके सभी दुख धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे। लाइफ में उम्मीद की एक नई किरण दिखाई देगी। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। व्यापारियों को कोई बड़ी भी मिल सकती है। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। संतान का सुख मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अपनों से प्रेम बढ़ेगा। अचानक कहीं से बड़ा धन लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के मामले में निपट जाएंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

कन्‍या राशि को नीचभंग राजयोग का बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। दरअसल आपकी राशि में हंस राजयोग भी बन रहा है। मतलब आपको हर चीज में डबल लाभ मिलेगा। यदि आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो 15 अप्रैल तक का समय शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। बॉस आपके काम से खुश रहेगा। मकान खरीदी या बिक्री के योग बन सकते हैं। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ होगा। समाज में आप का रुतबा बढ़ेगा। किस्मत आपका हर पल साथ देगी। आप जिस भी काम में आए डालेंगे वह सफल होगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों को नीचंभग राजयोग आर्थिक रूप से लाभ देगा। आपको पैसे कमाने के नए मौके मिलेंगे। भाग्य के दम पर आपके पास खूब सारा पैसा आ सकता है। आप तो बस इस अवसर को पहचानना है। संतान से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। विरोधियों की हार होगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर में नए मेहमान का आना शुभ रहेगा। बेरोजगारों की नौकरी लग सकती है। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। विवाह का योग बन सकता है।

Back to top button