बॉलीवुड

कपिल शर्मा ने ऐसे मनाया बेटी का बर्थडे, मां-बेटी की क्यूटनेस ने जीत लिए थे लाखों दिल – Pics

कपिल शर्मा की गिनती देश के टॉप कॉमेडियन में होती है। उनका ‘द कपिल शर्मा शो’ हर किसी का फेवरेट है। कपिल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। कपिल एक पारिवारिक इंसान है। उनके परिवार की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कॉमेडियन का एक छोटा सा सुखी परिवार है।

कपिल ने ऐसे मनाया था बेटी का बर्थडे

कपिल नए साल 2018 में अपनी कॉलेज की फ्रेंड गिन्नी चटरथ से शादी की थी। इस शादी के महज एक साल बाद 10 दिसंबर 2019 को उन्हें एक बेटी हुई। कपल ने बेटी का नाम अनायरा रखा। कपिल का एक बेटा भी है त्रिहान। बेटे का जन्म 1 फरवरी 2021 को हुआ था। कपिल अपने दोनों बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। काम के साथ-साथ उन्हें भी समय देते हैं।

कपिल अपनी बेटी अनायरा के बेहद करीब हैं। उन्हें हमेशा से एक बेटी चाहिए थी। भगवान ने उनकी सुन भी ली। वह अपनी बेटी की छोटी-छोटी खुशियों का पूरा ध्यान रखते हैं। जैसे उन्होंने अपनी बेटी का तीसरा जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया था। आज हम आपको उसी बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें दिखने जा रहे हैं।

मां-बेटी ने पहनी थी एक जैसी ड्रेस

बेटी अनायरा के तीसरे जन्मदिन पर कपिल और गिन्नी ने एक ग्रैंड पार्टी होस्ट की थी। इसमें टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग आए थे। इसमें कपिल की दोस्त और कॉमेडियन भारती सिंह भी अपने बेटे गोला संग पहुंची थी। उन्होंने अपने एक व्लॉग में पार्टी की कुछ झालकियाँ भी दिखाई थी। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

कपिल की 3 साल की बेटी अनायरा ने अपने बर्थडे पर पिकं एंड व्हाइट फ्रॉक पहनी थी। इसमें वह बेहद क्यूट लग रही थी। उनकी फ्रॉक पर क्यूट जानवर भी बने थे। वहीं उनके बालों में लगा हैडबैंड उनकी क्यूटनेस में चारचांद लगा रहा था। दिलचस्प बात ये रही कि कपिल की बीवी गिन्नी ने भी बेटी की ड्रेस को कॉपी किया। वह भी इस पिंक ड्रेस में बड़ी स्वीट लगी।

कपिल ने दिया बेटी को क्यूट पपी

दूसरी ओर कपिल बेटी की बर्थडे पार्टी में फॉर्मल लुक में बड़े कूल और हैंडसम दिखे। वह बेटी को एक क्यूट सा सफेद रंग का पपी (डॉगी) पकड़ाते नजर आए। इस दौरान उनके चेहरे पर भी खुशी साफ दिखाई दी। कपिल ने बेटी की बर्थडे पार्टी में जंगल थीम रखी थी। इस थीम को पार्टी में आए सभी बच्चों ने जमकर इन्जॉय किया।

वैसे आपको कपिल की बेटी के जन्मदिन की ये तस्वीरें कैसी लगी? काम की बात करें तो कपिल इन दिनों अपने कॉमेडी शो में लगे हुए हैं। वहीं उनकी फिल्म Zwigato 17 मार्च को रिलीज हो रही है। इसमें वह एक फूड डिलीवरी बॉय बने हैं।

 

Back to top button