बॉलीवुड

पापा आनंद आहूजा संग सैर पर निकले नन्हे वायु, पहली बार देखें सोनम कपूर ने बेटे का चेहरा

सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशन दिवा हैं, जो अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। सोनम कपूर सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं। सोनम कपूर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में काम किया है और उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। वहीं इन दिनों सोनम कपूर मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। जब से सोनम कपूर के बेटे वायु का जन्म हुआ है उसके बाद से ही अभिनेत्री पर्दे से दूर हैं।

हालांकि, सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोनम कपूर अक्सर ही अपने लाडले बेटे वायु की तस्वीरों को फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस बहुत पसंद करते हैं और खूब प्यार लुटाते हैं। इसी बीच हाल ही में, सोनम कपूर ने अपने बेटे और पति आनंद आहूजा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं सोनम कपूर के द्वारा शेयर की गई इन लेटेस्ट तस्वीरों को।

सोनम कपूर ने शेयर की बेटे वायु की लेटेस्ट तस्वीरें

दरअसल, सोनम कपूर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में सोनम कपूर के साथ-साथ उनके पति आनंद आहूजा भी दिखाई दे रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में सोनम कपूर को अपने बेटे वायु और पति आनंद आहूजा के साथ देखा जा सकता है। वह इस तस्वीर में अपने परिवार के साथ घूमती हुई नजर आ रही हैं।

सोनम कपूर के द्वारा शेयर की गई एक फोटो में देखा जा सकता है कि आनंद अहूजा अपने नन्हे बेटे वायु को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद ऐसा मालूम हो रहा है कि वायु किसी चीज को निहार रहे हैं। आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद अहूजा साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद साल 2022 में दोनों ने अपने बेटे वायु का स्वागत किया।

सोनम कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक फोटो में अभिनेत्री अपनी मिरर सेल्फी लेते हुए दिख रही हैं।

वहीं एक अन्य तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर अपने बेटे वायु को स्टोरी सुनाती हुई नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर का बेटा अपनी मां की गोद में बेहद आराम से बैठा हुआ दिख रहा है।

सोनम कपूर ने अपने बेटे के साथ की कुछ और तस्वीरों को भी शेयर किया है, जिनमें से एक में देखा जा सकता है कि वह सड़कों पर घूमती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि सोनम कपूर अपने बेटे वायु के साथ हैं और वह पोज देती हुई दिख रही हैं।

वहीं सोनम कपूर ने एक रेस्टोरेंट की तस्वीर को भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। सोनम कपूर के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

नाना के साथ नजर आए वायु

इस तस्वीर को सोनम कपूर ने कुछ दिनों पहले ही शेयर किया था। इस तस्वीर में अनिल कपूर को सोनम कपूर के बेटे वायु को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है। अनिल कपूर, वायु को गोद में लेकर कितने खुश हैं, इस फोटो में साफ साफ पता चल रहा है।

बताते चलें कि सोनम कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटे वायु के साथ की तस्वीरें अक्सर ही शेयर करती रहती हैं, जिनपर फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं।

Back to top button