राशिफल

आज से शुरू हुए इन राशियों के बुरे दिन, होगा पैसों का बड़ा नुकसान, आएगी दुखों की बाढ़

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का परिवर्तन काफी अहम माना जाता है। जब कोई ग्रह राशि बदलता है तो उसका अच्छा या बुरा असर सभी पर पड़ता है। आज 15 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य के गोचर का 5 राशियों पर अशुभ असर देखने को मिलेगा। ऐसे में इन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। हालांकि कुछ खास उपायों से आप आने वाली इस बला को टाल सकते हैं।

मेष राशि

mesh

सूर्य का गोचर मेष राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ा देगा। अगले 1 महीने तक आपकी दिक्कत दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जाएगी। आप तरह-तरह के कामों में उलझते जाएंगे। अपने लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। भाग्य आपका साथ देना बंद कर देगा। उम्मीद से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। मानसिक अशांति झेलना होगी। खर्चों की अधिकता बढ़ सकती है। अपनों से मनमुटाव हो सकता है। वाणी का संयम रखना जरूरी है। इस मुसीबत से बचने के लिए प्रत्येक रविवार सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

सिंह राशि

Leo

सूर्य का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए बुरा समय लेकर आएगा। अगला एक महीना आपके लिए बुरी खबरें लेकर आएगा। आप जिस भी काम में है डालेंगे वह बिगड़ जाएगा। आपकी मान प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। परिवार में सुख शांति चली जाएगी। पति पत्नी के बीच झगड़ा हो सकता है। पैसा सोच समझकर खर्च करें वरना आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में दिक्कतें आ सकती है। बॉस से झगड़ा हो सकता है। बिजनेस करने वालों को बड़ा नुकसान हो सकता है। रविवार के दिन सूर्य देव का व्रत रखने से लाभ होगा।

कन्या राशि

Virgo

सूर्य गोचर का कन्या राशि पर भी नेगेटिव असर देखने को मिलेगा। आप कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में नहीं रहेंगे। बेरोजगारों को कुछ और दिन बिना नौकरी के गुजारने होंगे। कोई भी नया और शुभ कार्य इस महीने करना ठीक नहीं होगा। घर की शांति भंग हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। दोस्त रिश्तेदारों से झगड़ा हो सकता है। पैसों का इस्तेमाल सोच समझ कर करें। संतान की ओर से कष्ट मिल सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। रविवार के दिन सूर्य देव का नाम लेकर सफेद चीजों का दान करें।

धनु राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों के लिए बुरा समय लेकर आएगा। 15 अप्रैल तक आपके दिन अच्छे नहीं गुजरेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में कमी आएगी। कार्य क्षेत्र में अपने सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। आज पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है। अपनी वाणी और गुस्से पर संयम रखना होगा। कहीं पैसा निवेश करने से बचें। किसी को पैसा उधार ना दें। लंबी यात्रा करने से बचें। छात्रों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम नहीं मिलेगा। आपको और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। रविवार के दिन सूर्य देव को जल चढ़ाना लाभकारी रहेगा।

मकर राशि

सूर्य राशि परिवर्तन का मकर राशि पर नाकारात्मक प्रभाव दिखेगा। घर का शांत माहौल बिगड़ सकता है। भाई बहनों के बीच लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। गुस्से में कोई ऐसा काम ना करें इसका पछतावा आपको बाद में हो। मन को शांत करने के लिए योगा और मेडिटेशन करें। पैसों को लेकर दिक्कतें आ सकती हैं। शत्रु आपका नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। समाज में आपकी इज्जत घट सकती है। किसी पर आंख बंद कर भरोसा ना करें। किसी करीबी से बड़ा धोखा मिल सकता है। रविवार के दिन सूर्य देव को जल चढ़ाना और उनकी पूजा करना लाभकारी रहेगा।

Back to top button