अध्यात्म

आज का समय चक्र: जानिए क्या होने वाला है आज आपके साथ बेहद ख़ास…

आज शनिवार के दिन दिनांक 02.09.2017 को भाद्रपद महीने की शुक्लपक्ष की एकदशी है। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार आज के दिन को डोल ग्यारस के पर्व के रूप में मनाया जाता है। हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार जन्माष्ठमी के 11वें दिन माता यशोदा ने भगवान श्रीकृष्ण का जलवा पूजन अर्थात कुआँ पूजन किया था। शास्त्रों के अनुसार आज ही के दिन श्रीहरी ने क्षीर सागर में चार महीने के शयनकाल के दौरान पहली बार करवट बदली थी।

होता है रोग और शोक का नाश:

यही वजह है कि आज के पर्व को परिवर्तनी एकदशी, जयझूलनी एकादशी, पद्मा एकादशी, के नाम से जाना जाता है। आज के दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण की ही पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने इस दुनिया को कई मुसीबतों से बचाया है। आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही साथ जीवन में रोग और शोक का भी नाश होता है।

पूजन विधि:

आज का दिन हिन्दू धर्म के अनुसार बहुत ही ख़ास माना जाता है। आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण का पंचोपचार पूजन करें। सर्वप्रथम गाय के शुद्ध देशी घी का दीपक जलाएं, सुंगंधित धूल करें और जल चढ़ाएँ। इसके उपरांत काजल एवं तुलसी का पत्र चढ़ाकर ककड़ी का भोग लगायें। 1 माला इस विशिष्ट मंत्रा का जाप करें। पूजा ख़त्म होने के बाद ककड़ी किसी काली गाय को खिला दें।

विशेष मंत्र:

ॐ कुब्जा-कृष्ण-अम्बरधराय नमः॥

पूजन मुहूर्त:

प्रातः 7:45 से प्रातः 09:05 तक। अथवा शाम 19:45 से रात 21:05 तक।

अभिजीत मुहूर्त:

दिन 11:55 से दिन 12:45 तक।

अमृत काल:

रात 2:38 से प्रातः 04:23 तक।

यात्रा महूर्त:

दिशाशूल – पूर्व, राहुकाल वास – पूर्व। अतः आज पूर्व दिशा की यात्रा टालें।

वर्जित महूर्त:

सुर्यौदय से प्रातः 09:38 तक भद्रा (पाताल) में रहेगी जिसमें शुभ कार्य वर्जित हैं।

शुभ रंग:

श्यामल।

शुभ दिशा:

पश्चिम।

शुभ समय:

शाम 19:16 से रात 20:41 तक।

शुभ मंत्र:

ॐ गोविन्दाय नमः॥

शुभ टिप्स:

रोगों से मुक्ति पाने के लिए आज के दिन राई सिर से वारकर जला दें।

जन्मदिन के लिए शुभ:

आज के दिन किसी शनि मंदिर में जाकर नारियल चढ़ाने से व्यवसाय अच्छा चलेगा।

एनिवर्सरी के लिए शुभ:

आज के दिन दंपति कृष्ण मंदिर जाकर वहाँ बांसुरी चढ़ाये तो दांपत्य जीवन में मिठास आएगी।

Back to top button