राशिफल

Rashifal 11 December: रविवार को इन 7 राशियों को होने जा रहा है बंपर लाभ, निवेश लाभदायक रहेगा

हम आपको रविवार 11 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 11 December 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग देंगे। अपने भाई-बहनों का भी पूरा साथ मिलेगा। हर किसी से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। मौद्रिक लाभ की अचानक संभावनाएं रहेंगी। अपनी ही बात को कहकर उसमे फेरबदल न करें। नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में आय में वृद्धि होगी। आपको किसी के बहकावे में आकर निर्णय लेने से बचना होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी काम के कारण आपको यात्रा करनी होगी। मानसिक भटकाव के कारण काम पर ध्यान देने में कठिनाई होगी। आज बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम रहेंगे। दूसरों की समस्याएं सुलझाने में आप खुशी महसूस करेंगे। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं। नौकरीपेशा में वरिष्ठों का सहयोग कार्य क्षेत्र में सरलता देगा। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ बैठकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए बातचीत करेंगे। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। लेकिन आपको पैसों का ध्यान रखना होगा। कामकाज में अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। आपकी बातों से लोग काफी इम्प्रेस होंगे। व्यवसाय के लिए किसी व्यक्ति से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा। आपको कोई बड़ा फायदा होने के संकेत हैं। माता-पिता के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। आपके लिए गये कुछ फैसले अच्छे साबित होंगे और इससे आपका आर्थिक संकट भी काफी हद तक दूर होगा। आज हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें। कार्यक्षेत्र में भी आप सक्रिय नजर आएंगे, लेकिन आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपनी बात कहने और दूसरों को समझने में परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन में यदि कोई समस्या हैं उसको सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। लेकिन जब आप किसी से बातचीत करें तब थोड़ा संभलकर रहें। बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है। व्यवसायिक निर्णयों के सन्दर्भ में आप कभी हां कभी ना करते रहेंगे और ऐसे में अवसर चूक जायेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिवार में किसी समारोह के आयोजन की वजह से आप उत्साहित रहेंगे। पिता जी की ओर से स्नेह-सलाह एवं मार्गदर्शन मिलेगा। परिवार में किसी का अचानक स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इस ओर सचेत रहें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। आपको विदेश से कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है और अचानक विदेश यात्रा संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ब्लडप्रेशर बढ़ सकता है। नई शुरुआत की तीव्रता सभी व्यवसायियों के लिए आगे बढ़ने का मौका प्रदान करेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका वर्चस्व बना रहेगा, परंतु तानाशाहीपूर्ण रवैया न रखें। इससे आपकी प्रतिष्ठा कम होगी। व्यापारियों के लिए दिन लाभ भरा हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी बदलने का इरादा है, तो उस बारे में विचार करें। अनावश्यक तनाव हो सकता है। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे। छात्र पढ़ाई में रुचि खो सकतें है, निवेश की दृष्टि से दिन शुभ है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिवार में माता-पिता का सहयोग आपको सबसे अधिक मिलेगा। आप प्रभावशाली एवं प्रसिद्ध होंगे। आपको स्वच्छता का विशेष ध्यान देना होगा। पारिवारिक आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। धार्मिक पुस्तकों को पढ़ सकते हैं। मित्रों से भी सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ शुभ रहेगा। आपकी सुविधाओं व आराम में आप अधिक सावधानी बरतें। यात्रा तीर्थाटन इत्यादि से आपको लाभ प्राप्त होगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक गुजरेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस चुनौती से निपटने में आपके मित्र और आपके परिवार के लोग आपका सहयोग कर सकते हैं। आज आपका खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जायेगा। इसके अलावा आज आप मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान करने में सक्षम हो सकेंगे। व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी। भाई-बंधुओं से साथ मिलकर नए आयोजन को हाथ में लेंगे, उनके साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज धन-लाभ के प्रबल योग हैं। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। कुछ खास लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आप लोकप्रियता हासिल करेंगे। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे। हर जगह आपकी सराहना होगी। आपका स्वास्थ्य भी लगातार बेहतर होता जाएगा। संतान की ओर से सता रही चिंताएं आज समाप्त होंगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपने रिश्तों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे। लाभ के समाचार मिलेंगे। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। लेक‍िन उनके साथ वार्तालाप करते समय वाणी में व‍िनम्रता बनाए रखनी होगी। शाम को क‍िसी म‍ित्र से हुई मुलाकात से मन अत्‍यंत प्रसन्‍न होगा। सेहत के मामले में मकर राशि वाली महिलाएं परेशान हो सकती हैं। खर्चे पर कंट्रोल रखना होगा। बिना वजह के भय उत्पन्न होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका सितारा बुलंदी पर होगा। आपकी निजी ज़िन्दगी में सब कुछ बढ़िया रहेगा। समाजसेवा के ल‍िए क‍िए जा रहे कार्यों के ल‍िए भी आपकी सराहना होगी। भोलेनाथ की कृपा से आज आपको व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपको सामाजिक दृष्टिकोण से मान सम्मान मिलेगा। आप अपनी समझदारी से किसी भी समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेंगे।

आपने Rashifal 11 December 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 11 December 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 11 December 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button