राशिफल

Rashifal 26 November: शनिदेव की कृपा से इन 6 राशियों को जीवन के सभी कष्टों से मिलेगा छुटकारा

हम आपको शनिवार 26 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 26 November 2022

shani dev

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रमोशन मिलने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुश रहेंगे। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपका कार्य समय से पूरे हो जायेगें। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी सम्भावना है। घर पर अचानक कोई जानने वाला आयेगा, जिसकी आवभगत करने में आप व्यस्त रहेंगे। आनंददायक पर्यटन होगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। दूसरों के प्रेम संबंधों में राय न दें तो ही अच्छा है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी। छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। जिससे आपका काम जल्दी पूरा होगा। इस राशि के छात्रों का पढाई में मन लगेगा। आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मौसमी बीमारियों से बचाव रखने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज समय-समय पर आपको अपने जीवन में नए बदलाव देखने को मिलेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक बनेगी। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग महत्वपूर्ण मामलों पर आपकी सलाह लेंगे। नौकरी में आपके अधिकारी खुश रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पारिवारिक मसले पर आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। रोजगार के लिये आपको उचित अवसर मिलेंगे। आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सक्रिय होकर कार्य करें और लाभ अवश्य मिलेगा। जिम्मेदारियां निभाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। काम-काज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग पुरानी किताबें किसी जरूरतमंद को दे सकते है। हेल्थ की बात करें तो बिगड़ती दिनचर्या को नियंत्रण करना होगा क्योंकि बिगड़ी दिनचर्या आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके द्वारा किया गया परिश्रम सार्थक होगा। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। परिजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन कर पाएंगे। आज आप मर्यादा और विनम्रता से ही बातचीत करें। महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। सहकर्मियों एवं नौकरों का सहयोग मिलेगा। दैनिक कार्य आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। कोई व्यक्ति आपसे पैसों की जानकारी लेने की कोशिश कर सकता है।

shani dev pravesh in swarashi

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप मानसिक शांति बनाए रखने के तरीके सीख सकते हैं।तत्कालीन रोगों से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए योग एवं ध्यान आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आज आप में से कुछ को व्यावसायिक संदर्भ में दोहरी भूमिका निभानी पड़ सकती है। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ बैठकर अपने दिल की बात कहें जिससे आपका मन हल्का होगा साथ ही उनका सानिध्य भी प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कई दिनों से चली आ रही उलझनें आज समाप्त हो जाएंगी। नई सोच और नए विचार से उन्नति करेंगे। क्रोध में आकर जीवनसाथी को दुख व ठेस न पहुँचाए। किसी की चिकनी-चुपड़ी बातें आपको छल सकती हैं। वहीं छोटे भाई के साथ भी विवाद रहित बाते करने से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आज गुस्से को बेकाबू ना होने दें। किसी तरह के नए संबंध बनाने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा है। आपके प्रभाव क्षेत्र में विस्तार होगा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने से प्रगति भी होगी। किसी परिचित के माध्यम से व्यापार में नई डील फाइनल होगी। छात्रों को गुरुजनों और सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कही बाहर घूमने जा सकते हैं। अपनी ऊर्जा को बेकार चीजों पर बर्बाद ना करें। नौकरीपेशा लोगों के अपने अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान से आपको सहयोग मिलता रहेगा। छात्र अपने भविष्य को मजबूत बनाने के लिए कोई ठोस निर्णय लेंगे। पिता का सहयोग आपको विषम परिस्थितियों में लड़ने से बचाएगा। अधिकारियों, भाइयों और मित्रों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। आपको कोई पुराना बिल या पेनल्टी चुकानी पड़ सकती है। आशंका-कुशंका के चलते कार्यक्षमता प्रभावित होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी क्षमताओं और ज्ञान से आपके वित्तीय लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। नए कार्य को करने में नवनिर्माण की रूप रेखा बनेगी। विदेशी संस्था से साझेदारी में आपका फायदा होगा और भविष्य की नींव भी मजबूत होगी। दफ्तर में काफी दिनों से उलझा हुआ कोई मामला सुलझ सकता है। आज किसी से मजाक न करें, मुसीबत बन सकता है। संतान के लिए आज कोई विशेष कार्य संपन्न होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

प्रॉपर्टी, वाहन आदि में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। ज्यादातर लोग आपकी बातों से सहमत नहीं हो पाएंगे। पारिवारिक रिश्तों में नई ताजगी आएगी और जीवनसाथी से सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में सकारात्मक परिणाम से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आय में भी वृद्धि होगी। जबरदस्ती किसी पर अपने विचार न थोपें। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं।

आपने Rashifal 26 November 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 26 November 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 26 November 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button