राशिफल

Rashifal 19 November: आज का दिन 5 राशियों के लिए रहेगा भारी, पैसे के मामले में रहना होगा सतर्क

हम आपको शनिवार 19 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 19 November 2022

shani dev

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। अगर आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएंगे। किसी भी तरह की बहस में भाग न लें। विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अगर आपको लिवर से संबंधित कोई दिक्कत है तो खानपान में गड़बड़ी न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। थोड़े सोच-विचार में रहेंगे। अच्छी वार्ता की बदौलत आप किसी संपत्ति की खरीद में मोल-जोल का फायदा ले सकते हैं। नए संपर्क बनेंगे और आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहो में भी शामिल होंगे। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। घरेलू कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अपने लक्ष्य के बेहद करीब रहेंगे। आज आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के जरिए फायदा होगा। कार्य में मिली सफलता के कारण आपके उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सम्बंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी। प्रवास भी आनंदमय होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आपको धैर्य एवं शांति बनाए रखने की आवश्यकता है, अन्यथा आप व्यावसायिक संदर्भ में नुकसान उठा सकते है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। नौकरी पहले की ही तरह सामान्य रूप चलती हुई होगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। आप कोई भी बड़ा फैसला पार्टनर की सहमति से ही लें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप अपनी सोच में सकारात्मकता रखें। खुद के लिए समय निकालना बढ़िया रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। जल्दी कामयाबी के लिए अनुचित कामों में ध्यान ना दें। अपने वित्तीय निर्णयों को बुद्धिमान तरीके से लेना आपकी मौद्रिक समस्याओं को रोक देगा। दूर की यात्रा फलदायी साबित हो सकती है। निवेश से फायदे के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन स्वभाव के विपरीत आप गंभीर नजर आ सकते हैं। आर्थिक पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी जिन्हें दूर करने के लिए घर के लोगों के साथ बातचीत करेंगे। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और आरामदायक रहेगा और सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्वक व्यवहार रखेंगे। आज आप शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ कार्य करेंगे। किसी की मदद से पुराना कर्जा खत्म होगा। मानसिक रूप से आपमें सकारात्मक बदलाव होंगे।

shani dev pravesh in swarashi

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कारोबार उन्नति की राह पर अग्रसर होगा। प्रेम-संबंधों के लिए समय शुभ नहीं है। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीक़े से हल करने की कोशिश करें। दूसरों की राय को ग़ौर से सुनें आपको अपने जीवनसाथी का ख्याल रखने की जरुरत है। अपने बोलने के तरीके में बदलाव लाएं एवं गुस्से पर भी कंट्रोल करें। आपकी सबको साथ लेकर चलने की क्षमता और भली-भांति विश्लेषण करने की ख़ासियत को लोग सराहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नौकरी या कारोबार से जुड़ी कोई राज की बात उजागर होने की संभावना है। आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशी के पल लेकर आएगा। ऑफिस में आपका सहयोगात्मक रवैया वांछित परिणाम लाएगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। काम का बहुत अधिक तनाव आपके स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपकी चिंताएं कम होंगी और उत्साह बढेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता का अनुभव करेंगे। जंक फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और घर परिवार में खुशियां ही खुशियां आएंगी। आपकी कल्पनाशक्ति पूर्णरुप से खिलने के कारण साहित्य लेखन में किसी रचना का सृजन करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। विद्यार्थी मनोरंजन तथा व्यर्थ के कार्यों में पढ़कर अपने अध्ययन और करियर के साथ समझौता ना करें। आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर कुछ ऐसे सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे, कि स्वयं आपको अपने ऊपर गर्व महसूस होगा। अगर कहीं पैसा रुका हुआ है तो उसकी वसूली करने का भी उचित समय है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपने स्वार्थीपन का परिचय ना दें और ना ही आरोप-प्रत्यारोप लगाएं। आज आपके करियर में आपको कोई ऐसा अवसर मिल सकता है, जो आपको चरम पर पहुंचाएगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपके कुछ एैसे खर्च भी होंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। गैरकानूनी कामों से दूर रहें। इससे अपयश तथा बदनामी हो सकती है। परिवार का सहयोग रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

बिल या उधारी चुकाने को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे, साहस और जोखिम भरे कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो यदि कार्य मन मुताबिक न मिले तो नकारात्मक विचार के शिकार न हो। अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। विद्यार्थी वर्ग पूर्ण उत्साह के साथ पढ़ाई में आगे बढ़ सकते हैं। हेल्थ की बात करें तो आंखों में दर्द हो सकता है।

आपने Rashifal 19 November 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 19 November 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 19 November 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button