दिलचस्प

पहेली: भेड़ चरा रहे आदमी के पास है एक कुत्ता, सिर्फ जीनियस लोग ही खोज पाएंगे, 99% हुए फेल

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। कभी-कभी यहां कुछ काम के ट्रेंड भी चलते हैं। जैसे तस्वीर दिखाकर पहेली पूछने वाला ट्रेंड इन दिनों काफी चल रहा है। ऐसी पहेलियां आपकी अच्छी खासी दिमागी कसरत करवा देती है। सामान्यतः आपको एक तस्वीर दिखाई जाती है। फिर उसमें छिपे किसी जानवर या ऑब्जेक्ट को खोजने को कहा जाता है।

यह पहेली देखने और सुनने में तो बड़ी आसान लगती है। लेकिन जब इसे हल करने जाते हैं तो होशियार लोगों के भी पसीने छूट जाते हैं। ऐसी पहेलियों को हल करने के लिए बाज सी पैनी नजर और शानदार तेज दिमाग चाहिए होता है। यदि आपका दिमाग भी तेज है तो चलिए इस दिलचस्प पहेली को हल कर के बताइए।

तस्वीर में छिपा है कुत्ता, आपको दिखा?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको एक घास से भरा मैदान दिखाई दे रहा है। इस मैदान पर बहुत से भेड़ हैं जो घास चार रही है। उनकी रखवाली करने वाला एक आदमी भी यहां खड़ा है। अब आपको इस तस्वीर में एक कुत्ता खोजना है। यह कुत्ता आपको पहली नजर में नहीं दिखेगा। थोड़ा ध्यान से बार-बार देखना होगा।

इस कुत्ते को खोजने में कई लोग फैल हो गए। ये अब तक की सबसे कठिन पहेली है। इसे हल करने के लिए आपको थोड़ा हटकर सोचना होगा। या फिर कहे अलग एंगल से देखना होगा। तभी आप इस फोटो में छिपे कुत्ते को खोज पाएंगे। तो चलिए अपने दिमाग को दौड़ाना शुरू कीजिए। और फटाफट इस कुत्ते को खोजकर बताइए।

यहां छिपा है कुत्ता

तो आपको कुत्ता दिखा क्या? नहीं? चलिए कोई बात नहीं। हम आपकी मदद कर देते हैं। इस कुत्ते को देखने के लिए आपको तस्वीर को ही उल्टा करना होगा। इसके बाद यह आपको भेड़ चरा रहे आदमी की शर्ट पर पर बना हुआ दिख जाएगा। उसके कपड़ों पर एक कुत्ते जैसी आकृति बनी हुई है।

यह पहेली काफी मुश्किल थी। बहुत कम लोग ही इसका सही जवाब दे पाए हैं। जिसने इसका जवाब दिया वह बेशक बहुत बड़ा जीनियस है। तो चलिए आप भी इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए। और देखिए वह इस कुत्ते को खोज पाते है या नहीं।

Back to top button