समाचार

बहुत बड़ी खबर : राम रहीम के डेरा मुख्यालय से 18 लड़कियां छुड़ाई गईं, जानिये क्या हुआ था उन के साथ?

जिला प्रशासन ने गुरमीत राम रहीम के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय से 18 लड़कियों को छुड़वाया है  जिनकी उम्र 2 से 15  साल है… ये लड़कियां अनाथ हैं और यहां डेरा के शाही बेटियां आवास में रह रही थीं। प्रशासन सभी लड़कियों का मेडिकल करवाने की पूर्ण तैयारी में है। इसके साथ ही यह भी खबर है कि डेरे में करीब 8 नर्सों को भी जबरन रोक कर रखा गया है. बता दें कि डेरे में अनाथ बच्चों को जहां रखा जाता है उसे शाही बेटी आवास नाम दिया गया है। जिंदगी बनाने के नाम पर लोगों की जिंदगी को बर्बाद करने वाले इस ढोंगी बाबा ने डेरा की आड़ में बहुत घिनौने काम किए हैं ‘गुफा’ राम रहीम के रहने वाली जगह को कहा जाता था जो कि जमीन के थोड़ा अंदर बनाई गई थी. वह कांच की थी. राम रहीम कथित रूप से वहीं पर लड़कियों का बलात्कार करता था।

डेरे में शाही बेटियां कहा जाता था इन्हें

मंगलवार को एसडीएम और बाल संरक्षण अधिकारी ने नेतृत्व में एक टीम ने आश्रम में से 18 नाबालिग लड़कियों को बाहर निकाला है। इन सभी लड़कियों को राम रहीम के डेरा मुख्यालय में स्थित शाही बेटियां आश्रम से निकालकर बाल भवन भेजा गया है।  बच्चियों की उम्र दो साल से लेकर 15 साल के बीच है। मेडिकल जांच कराने के बाद इन सबको सोनीपत पहुंचा दिया गया। इन बच्चियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन चिंतित था। वहीं, कफ्यरू में ढील के बाद डेरे से बड़ी संख्या में निकल कर अनुयायी अपने घरों के लिए रवाना हो गए। जिन लड़कियों को शिफ्ट किया गया है, वे अनाथ हैं।

इन्हें डेरे में शाही बेटियां कहा जाता था। इनकी संख्या 32 है, इनमें 14 बालिग हैं, इसलिए प्रशासन ने उनकी मर्जी के मुताबिक डेरे में रहने दिया। एसडीएम परमजीत सिंह चहल ने बताया कि सभी बच्चियों का मेडिकल चेकअप कराया गया सब स्वस्थ हैं, उन्हें सोनीपत भेजा गया है। बच्चियों के साथ कोई अनहोनी न हो इसलिए उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर शिफ्ट किया गया है।

आश्रम में लड़िकयों को कैसे रखा जाता था, उनके साथ किस प्रकार का व्यवहार किया जाता था ये तो अभी साफ नहीं हो पाया है। लेकिन प्रशासन का दावा है कि जांच और पूछताछ के दौरान कई प्रकार के खुलासे हो सकते हैं।

Back to top button