राशिफल

Rashifal 7 October: आज बढ़ सकती है 5 राशि वालों की चिंता, जानिए क्या शुभ और अशुभ होगा आज के दिन

हम आपको शुक्रवार 7 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 7 October 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति की स्थिति लाएगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे उसे कम समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेग। कामकाज में आपका मन कम ही लगेगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आलस के हावी होने से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। दिन थकाने वाला रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी। आप निवेश योजनाओं को लागू कर सकते हैं। कुछ अतिरिक्त प्रयास द्वारा पुराने ऋण प्राप्त हो सकते हैं। कामकाज का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। महत्वपूर्ण कामों में निवेश करना आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज मन-मस्तिष्क को नियंत्रित रखें। यदि आप कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी ना करें। अधिकारियों से भी बहस हो सकती है। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। साथी से कोई उपहार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। गैर कानूनी कामों से पैसा कमाने की न सोचें वरना फंस सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे जो भविष्य में आपके लिए काफी फलदाई होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको सफलता के नए नए अवसर मिलेंगे। प्रेमियों के लिए अपने प्रेमी के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक अच्छा दिन है। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। आपको अचानक काम से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धन संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी रखना जरूरी है। घर का वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। फालतू की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों पर उचित ध्यान दें। आज धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहेंगे, आज आप वरिष्ठ लोगों से बात करके उनके अनुभवों को सुन सकते हैं। आज आप किसी काम में नादानी भी कर सकते हैं। जिससे आपको नुकसान हो सकता है। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

प्यार के मामले में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारें क्योंकि आखिर में आपके सच्चे प्यार जीत होगी। आपके स्वभाव में आज अच्छे बदलाव देखे सकते हैं बीते समय से जो बातें आपको मानसिक रूप से परेशान कर रही थीं उनका हल भी आपको आज के दिन मिल सकता है। आपके अधीनस्थ अनावश्यक बहस कर सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप बहस बढ़ सकती है। घर परिवार के कार्य में अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अगर आपने किसी को धन उधार दिया है तो इस समय आपको वापस मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग हैं। आज अपने आसपास के लोगों को आप ज्ञान देते नजर आ सकते हैं। हालांकि नौकरी पेशा लोगों को आज के दिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, कार्यक्षेत्र में हर काम आज सतर्कता के साथ करें। विदेश यात्रा, देशाटन का पूरा लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कुछ स्टूडेंट्स को बहुत मेहनत के बाद अच्छी सफलता मिलेगी। स्त्री मित्रों की तरफ से लाभ मिलेंगे। आज छोटे बच्चों पर ध्यान दें अचानक बीमार पड़ सकते हैं। जीवनसाथी से अपनी समस्याओं को साझा करना चाहिए, यदि कोई फैसला लेने की सोच रहे हैं तो उनका सहयोग आपके बहुत काम आने वाला है। आनंददायक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है जिससे अशांति का वातावरण रहेेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। भाइयों और मित्रों के विषय में कुछ चिंता रहेगी, ऐसे में उनके संपर्क में रहना चाहिए। संतान की पढ़ाई को लेकर ध्यान रखना होगा। बिजनेस और नौकरी में नए आइडिया मिल सकते हैं। धन के मामलों में पर्याप्त सफलता मिलेगी। सौदेबाजी में समय न बर्बाद करें। आपका जमकर मेहनत करना आपकी व्यावसायिक गतिविधियो को मजबूत बना देगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज लाभ का समय है। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। विद्यार्थी वर्ग यदि पढ़ाई को लेकर काफी व्यस्त नजर आएंगे। युवाओं की मनमानी माता-पिता के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। क्रोध आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए क्रोध में आकर किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय बिल्कुल भी ना ले। अपने आत्मविश्वास और बढ़े हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने से सफल होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की प्रतीक्षा करें और किसी के प्रति गंभीर रूप से सोचने से बचें। आज के दिन वाणी की तेजी के चलते लोग आपसे कुछ विमुख हो सकते हैं, ऐसे में सभी के साथ तालमेल बना कर चलना है। जरूरतमंद की मदद भी करते चलें। कोई व्यक्ति आप पर निजी नकारात्मक टिप्पणी भी कर सकता है या आज आपकी आलोचना हो सकती है। दवा व्यापारियों को रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके जीवन में खुशहाली दस्तक देने वाली है। आज के दिन नकारात्मकता में भी अवसरों को खोजना चाहिए। नौकरी से जुड़े लोगों को कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, तो वहीं दूसरी ओर मानसिक रूप से अत्यधिक भार लेने से बचना चाहिए। आय में वृद्धि होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कुंआरों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

आपने Rashifal 7 October 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 7 October 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 7 October 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button