बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण से कैटरीना कैफ तक, कई हीरोइनों को गर्लफ्रेंड बना चुका है ये बच्चा,पहचानो तो जाने

बच्चे बड़े ही क्यूट होते हैं। आप किसी के भी बचपन की तस्वीर उठाकर देख लो। आपको वह बचपन में क्यूट ही लगेगा। हालांकि बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं, उनकी ये क्यूटनेस और चार्म गायब सा होते जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बच्चे से मिलाने जा रहे हैं जो बड़ा होने पर भी बेहद आकर्षक है। उसकी क्यूटनेस अभी भी बरकरार है। साथ ही वह बड़ा हैंडसम हो गया है। यह बच्चा वर्तमान में बॉलीवुड का बड़ा हीरो है। इसकी बीवी भी टॉप की एक्ट्रेस है। दोनों जल्द ही माता-पिता भी बनने वाले हैं।

करिश्मा कपूर के पास खड़ा ये बच्चा है हैंडसम हीरो

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक क्यूट से बच्चे की तस्वीर बड़ी वायरल हो रही है। ये बच्चा बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ खड़ा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए लोग इसे पहचानने का चैलेंज दे रहे हैं। अब आपको भी इस बच्चे को पहचानना है। हम ये हिंट आपको पहले ही दे चुके हैं कि बच्चा वर्तमान में बॉलीवुड का टॉप का हीरो है।

इसकी बीवी भी जानी मानी अभिनेत्री हैं। इसके अलावा ये करिश्मा कपूर का रिश्तेदार भी है। इतना ही नहीं बच्चे के मां बाप भी बॉलीवुड में हीरो और हीरोइन रह चुके हैं। तो क्या आप ने इस बच्चे को पहचाना? नहीं? चलिए एक और हिंट देते हैं। इस बच्चे की फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।

क्या है करिश्मा-रणबीर का रिश्ता?

अब तक आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बात कर रहे हैं। यह फोटो भी रणबीर के बचपन का ही है। बता दें कि रणबीर ऋषि कपूर के बेटे और राज कपूर के पोते हैं। वहीं करिश्मा कपूर राज कपूर की पोती है। करिश्मा के पापा रणधीर और रणबीर के पापा ऋषि कपूर आपस में सगे भाई हैं। यानि रणबीर और करिश्मा कजिन ब्रदर सिस्टर हुए।

रणबीर कपूर इसी साल पिता भी बनने वाले हैं। उनकी बीवी आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं। वह नवंबर में बेबी डिलीवर कर सकती हैं। कपल ने इसी साल अप्रैल महीने में शादी की थी। इस शादी के साथ ही आलिया भी कपूर खानदान का हिस्सा बन गई। यह खानदान बॉलीवुड में कई पीढ़ियों से राज करता आ रहा है।

करिश्मा की बहन करीना भी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने सैफ अली खान से शादी की है। वहीं करिश्मा तलाकशुदा है। उनका संजय कपूर से तलाक हो गया था। वह दो बच्चों के साथ अकेली रहती हैं।

वैसे आप लोगों को रणबीर की बचपन की यह तस्वीर कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं। काम की बात करें तो रणबीर जल्द ही ‘एनिमल’ नाम की फिल्म में दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ पुष्पा फेम रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। वहीं उनकी ब्रह्मास्त्र अभी थिएटर में लगी है।

Back to top button