बॉलीवुड

15 साल छोटे एक्टर को दिल दे बैठी थीं ‘तारक मेहता’ की बबिता जी, विवादों में हमेशा रहा नाम 

टीवी दुनिया के पॉपुलर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी के किरदार से मशहूर हुई एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को भला कौन नहीं जानता। मुनमुन दत्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही है। बता दे आज मुनमुन दत्ता अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं मुनमुन दत्ता के जीवन से जुड़े कुछ ऐसे विवाद जिनके कारण वह काफी सुर्खियों में रही।

15 साल छोटे शख्स के साथ जुड़ा नाम
सबसे पहले बात करते हैं मुनमुन दत्ता की लव लाइफ के बारे में। बता दे मुनमुन दत्ता का नाम उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा जब 15 साल छोटे एक्टर राज अनादकट के साथ उनका नाम जोड़ा। दरअसल राज अनादकट ‘तारक मेहता’ में टप्पू के किरदार में नजर आते हैं। कहा जाता है कि इस शो में काम करने के दौरान एक दूसरे को डेट करने लगे थे। इसके बाद इन दोनों को बुरी तरह ट्रोल किया गया। हालांकि बाद में मुनमुन दत्ता ने इसे केवल अफवाह मात्र बताया।

munmun dutta

अरमान कोहली पर लगाया मारपीट का आरोप
बता दें, मुनमुन दत्ता ने मशहूर एक्टर अरमान कोहली को भी डेट किया है। यह दोनों काफी लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रहे लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया। अरमान कोहली से अलग होने के बाद मुनमुन दत्ता ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया था जिसके बाद उन्होंने एक्टर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई थी।

munmun dutta

जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर फंसी थी एक्ट्रेस
इसके अलावा मुनमुन दत्ता उस दौरान भी काफी सुर्खियों में रही जब उन्होंने जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर लिया था जिसके बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था। इतना ही नहीं बल्कि एससी-एसटी एक्ट के तहत दलित अधिकार कार्यकर्ता ने मुनमुन पर केस दर्ज कर दिया था जिसके बाद एक्ट्रेस को माफी मांगनी पड़ी थी।

munmun dutta

इसके अलावा मुनमुन दत्ता ने बौद्ध धर्म पर भी कुछ ऐसा बयान दे दिया था जिसके कारण भी उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में खुलासा हुआ है कि मुनमुन दत्ता का नाम लेकर उन्हें परेशान करने की कोशिश की गई।

munmun dutta

यौन शोषण पर किया खुलासा
एक इंटरव्यू के दौरान मुनमुन दत्ता ने यह भी खुलासा किया था कि बचपन में उनका यौन शोषण हुआ था। मुनमुन दत्ता ने अपने कजिन और ट्यूशन टीचर, इसके अलावा हॉस्पिटल के डॉक्टर पर आरोप लगाया था कि, इन्होंने गलत तरीके से उन्हें छुआ।

munmun dutta

अमित भट्ट पर उठाया हाथ
इसके अलावा मुनमुन दत्ता उस दौरान भी काफी सुर्खियों में रही जब वह तारक मेहता शो में बापूजी का किरदार निभाने वाले अभिनेता अमित भट्ट के पीछे डंडा लेकर दौड़ी थी। हालांकि अमित भट्ट ने प्रैंक के दौरान मुनमुन दत्ता पर नकली सांप फेंक दिया था जिससे वह बुरी तरह डर गई थी। इसके बाद एक्ट्रेस गुस्से में अमित भट्ट की तरफ डंडा लेकर दौड़ी थी। हालांकि यह सब मजाक किया था।

munmun dutta

Back to top button