विशेष

बचपन में ऐसे दिखते थे सचिन तेंदुलकर के दोनों बच्चे, सारा ने भाई के जन्मदिन पर शेयर की तस्वीरें

‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर ने करीब नौ साल पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन अब भी उनका जलवा दुनियाभर में कायम है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट छोड़े हुए चाहे ‘मास्टर-ब्लास्टर’ को नौ साल हो गए हो लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।

sachin tendulkar

सचिन के साथ ही अब तो उनकी बच्चे भी चर्चा में रहते हैं। पहले आपको जानकारी के लिए बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने अंजलि तेंदुलकर से शादी की थी। दोनों की शादी साल 1995 में हुई थी। शादी के बाद सचिन और अंजलि दो बच्चों के माता-पिता बने। कपल का एक बेटा और एक बेटी है। कपल की बेटी बड़ी है जिनका नाम सारा तेंदुलकर है वहीं बेटे का नाम अर्जुन तेंदुलकर है।

sachin tendulkar and arjun

सचिन के बेटे अर्जुन भी उनकी राह पर चल पड़े है। सचिन के बेटे अर्जुन भी पिता की तरह क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं। अर्जुन एक ऑलराउंडर के रूप में खुद को पेश करना चाहते हैं लेकिन अभी तक उन्हें भारतीय टीम में मौक़ा नहीं मिला है। न ही वे इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि IPL में खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

sachin tendulkar

बता दें कि इन दिनों अर्जुन धाकड़ क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं। इसी बीच अर्जुन तेंदुलकर 23 साल के हो गए हैं। अर्जुन का हाल ही में 23वां जन्मदिन था। उनका जन्म 24 सितंबर 1999 को ‘मायानगरी’ मुंबई में हुआ था। जन्मदिन के शुभ अवसर पर अर्जुन को बहन सारा तेंदुलकर ने ख़ास अंदाजा में शुभकामनाएं दी।

sara tendulkar and arjun tendulkar

arjun tendulkar

बता दें कि सारा और अर्जुन के बीच एक ख़ास बॉन्डिंग है। दोनों का रिश्ता बेहद मजबूत और ख़ास है। सारा ने अपने छोटे भाई अर्जुन को पुरानी और अब की तस्वीरें साझा करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इंस्टा पर स्टोरी साझा करके भाई को बर्थडे विश किया है।

sara tendulkar and arjun tendulkar

भाई के जन्मदिन के मौके पर सारा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जो पोस्ट साझा की है उनमें आप दो अलग-अलग तस्वीरों को देख सकते हैं। एक तस्वीर दोनों के बचपन की है दोनों किताब पढ़ने में व्यस्त है। जबकि दूसरी तस्वीर आज के समय की है। दूसरी तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दोनों प्यार से एक दूसरे को गले लगा रहे हैं। इस इंस्टा स्टोरी के साथ सारा ने लिखा है कि, ”हमेशा आपके साथ, जन्मदिन मुबारक हो अर्जुन तेंदुलकर”।

sara tendulkar and arjun tendulkar

बता दें कि इंस्टा पर सारा की इस स्टोरी को काफी पसंद किया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि अर्जुन IPL टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं लेकिन उन्हें खेलने का मौक़ा नहीं मिला है। उम्मीद है कि साल 2023 में होने वाले IPL में सचिन के बेटे अर्जुन अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आए। फिलहाल वे युवराज के पिता योगराज से प्रशिक्षण लें रहे हैं।

Back to top button