बॉलीवुड

जिस एक्ट्रेस से बेपनाह मोहब्बत करते थे फिरोज खान, बाद में बन गए उसके समधी, जानें क्यों हुआ ऐसा

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता फिरोज खान जीवित होते तो वे अपना 83वां जन्मदिन मना रहे होते। फिरोज खान ने हिंदी सिनेमा में अच्छा ख़ासा नाम कमाया था। एक शानदार अभिनेता होने के साथ ही वे शानदार इंसान भी थे। अब वे हमारे बीच नहीं है। सालों पहले उनका निधन हो गया था। आज यानी कि 25 सितंबर को उनकी जयंती है। फिरोज खान का जन्म 25 सितंबर 1939 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुआ था।

feroz khan

फिरोज खान ने सालों तक हिंदी सिनेमा में काम किया था और बॉलीवुड में अच्छी खासी पहचान बनाई थी। वैसे अपनी फिल्मों और अपने अभिनय के साथ ही फिरोज अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे। उन्होंने सुंदरी खान से शादी की थी लेकिन हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अदाकारा पर भी वे फ़िदा थे।

फिरोज खान का दिल कभी मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री मुमताज के लिए धड़कता था लेकिन मुमताज उन्हें नहीं मिल सकी। लेकिन कई सालों के बाद मुमताज और फिरोज के बीच एक ख़ास रिश्ता जुड़ गया था। दरअसल सालो बाद मुमताज और फिरोज समधी-समधन बन गए थे। आइए आपको दोनों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

साल 1957 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले फिरोज 60, 70 और 80 के दशक के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता रहे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि उन्हें भारत का क्लिंट ईस्टवुड और बॉलीवुड का काऊब्वॉय भी कहा जाता था। आपको यह भी बता दें कि फिरोज का असली नाम जुल्फीकार खान था। उनके पिता अफगानिस्तान के और मां ईरान की थीं।

feroze khan

फिल्म ‘जमाना’ से उनके करियर की शुरुआत हुई थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन उन्होंने अपने करियर में कभी बी और सी ग्रेड फ़िल्में भी की थी। हालांकि साल 1965 में आई फिल्म ऊंचे लोग से वे चर्चा में आए थे। बता दें कि फिरोज निर्देशक भी थे। उन्होंने मुमताज को अपनी फिल्म अपराध में बतौर अभिनेत्री लिया था।

वहीं दोनों कलाकारों ने भी बड़े पर्दे पर साथ काम किया था। इस दौरान फिरोज का दिल मुमताज पर आ गया था और मुमताज से फिरोज शादी भी करने वाले थे लेकिन बात नहीं बन पाई। लेकिन आगे जाकर दोनों के बीच ख़ास रिश्ता जुड़ गया था।

फिरोज के बेटे फरदीन ने की मुमताज की बेटी से शादी…

मुमताज और फिरोज एक दूसरे के समधी-समधन बन गए थे। बता दें कि अभिनेता फरदीन खान फिरोज खान के बेटे हैं। फरदीन ने मुमताज की बेटी नताशा माधवानी से शादी की थी। दोनों की शादी साल 2005 में हुई थी। फरदीन मुमताज के दामाद बन गए और फिरोज उनके समधी।

feroze khan

साल 2009 में हो गया था फिरोज खान का निधन…

फिरोज कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें फेफड़ों का कैंसर था। इस वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। बता दें कि 29 अप्रैल 2009 को उनका निधन हो गया था। 79 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Back to top button