दिलचस्प

Video: लंबा सा घूंघट लेकर छत पर खूब नाची भाभी, देखकर लोग बोले- वाह, मजा आ गया..

हरियाणवी गानों की बात ही निराली होती है। जब ये गाने बजते हैं तो सुनने वालों के पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। आप ने भी सोशल मीडिया पर हरियाणवी गानों पर कई डांस देखे होंगे। हालांकि इनमें कुछ डांस ऐसे भी होते हैं जो सीधा दिल में उतर जाते हैं। उन्हें देखने का बार बार मन करता है। अब इन हरियाणवी भाभी के डांस को ही देख लीजिए।

छत पर नाची हरियाणवी भाभी

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हरियाणवी भाभी बड़ी छाई हुई है। यह भाभी अपनी छत पर बड़ा ही जबरदस्त डांस करती नजर आती है। भाभी ने डांस करते हुए मर्यादा का भी पूरा ख्याल रखा है। मतलब पूरे डांस वीडियो में उनका चेहरा ही नहीं दिखता है। वह सिर पर एक बड़ा सा घूंघट लिए होती है। भाभी के डांस मूव्स कमाल के होते हैं।

भाभी का चेहरा ना दिखने पर भी हमारी निगाहें उन पर से एक पल के लिए भी नहीं हटती है। वह ऐसा प्यारा डांस करती है कि हम उन्हें एकटक देखते रहते हैं। उनका कमर मटकाने का स्टाइल तो सबका दिल जीत लेता है। भाभी अपने घर की छत पर बहुत देर तक नाचती रहती है। उनका यह डांस देख आप भी झूमने लगोगे।

लोगों ने की खूब तारीफ

भाभी का यह शानदार डांस सोशल मीडिया पर KNJ Beats Dance नाम के यूट्यूब चैनल ने साझा किया है। इस वीडियो को अभी तक तीन लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। भाभी का डांस देख लोग बड़े खुश हो रहे हैं। दिलचस्प रिएक्शन भी दे रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा ‘भाभी के लटके झटके तो कमाल के हैं।’ वहीं दूसरे ने कहा ‘भाभी एक बार अपना घूंघट तो हटाओ। आपकी शक्ल देखना है।’

फिर एक कमेन्ट आता है ‘भाभी ने क्या मस्त डांस किया है। वैसे भैया कहां है? ये अकेली क्यों नाच रही है? कहो तो हम भी आ जाए नाचने।’ एक महिला यूजर लिखती है ‘लगता है ये अपनी सास के साथ नहीं रहती। वरना सास एक झटके में सारा डांस निकाल देती।’ इसके अलावा कई लोगों ने इस डांस की तारीफ भी की है।

यहां देखें भाभी का जबरदस्त डांस

यहां देखें ननद और बहू का डांस कॉम्पिटिशन

Back to top button