समाचार

संतान के लालच में पत्नी ने करवाई पति की दूसरी शादी, लेकिन जब बच्चा पैदा हुआ तो हो गया कांड

शादी के बाद हर दंपति चाहता है कि उसका वंश आगे बड़े। लेकिन कुछ कपल को माता पिता बनने का सौभाग्य नहीं मिल पाता है। ऐसे में वह अपना मेडिकल ट्रीट्मेंट कराते हैं, सरोगेसी का सहारा लेते हैं या बच्चा गोद ले लेते हैं। लेकिन आगरा के एक शादीशुदा जोड़े ने तो हद ही कर दी। यहां खुद पत्नी ने संतान के लालच में अपने पति की दूसरी शादी करवा दी। हालांकि जब संतान पैदा हुई तो मामले ने नया मोड़ ले लिया।

पत्नी ने कराई पति की दूसरी शादी

दरअसल हाथरस की रहने वाली सुनीता (बदला हुआ नाम) की शादी ताजगंज क्षेत्र के सुनील (बदला हुआ नाम) से हुई थी। शादी के बाद युवती को पता चला कि सुनील पहले से शादीशुदा है। उसकी ये दूसरी शादी उसकी बीवी ममता (बदला हुआ नाम) ने करवाई है। ममता और सुनील को शादी के बाद बच्चे नहीं हो रहे थे। इसलिए उन्होंने अपना वंश आगे बढ़ाने के लिए सुनील की दूसरी शादी करा दी।

अब इस मामले में हैरत की बात ये है कि सुनीता को रिश्ता तय करते समय किसी ने नहीं बताया था कि सुनील पहले से शादीशुदा है। ना ही उसे इनके संतान लालच वाली बात पता थी। वह तो इसका खुलासा तब हुआ जब सुनीता अपने ससुराल पहुंची। यहां उसके पति की पहली पत्नी बच्चा पैदा कर तलाक लेने का दबाव बनाने लगी। हैरत की बात ये थी कि पहली पत्नी के मायके वाले भी इस साजिश में शामिल थे।

बच्चा पैदा करने के बदले दिया 10 लाख का ऑफर

अब पीड़िता जगह-जगह न्याय की तलाश में भटक रही है। वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उसे संतान पैदा करने और फिर तलाक देकर चले जाने के लिए दस लाख रुपए का ऑफर भी दिया जा रहा है। उससे ये भी कहा गया कि बच्चा पैदा करने के बाद तुम कहीं और दूसरी शादी कर लेना। पहली पत्नी के दोनों भाई पुलिस में है। इसलिए वह उस पर दबाव बना रहे हैं।

फिलहाल पीड़िता ने पति पत्नी और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर सोशल मीडिया पर जब ये खबर सामने आई तो लोग हैरान हुए कि आखिर एक पत्नी अपने ही पति की दूसरी शादी कैसे करवा सकती है। वह भी संतान की लालच में। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

Back to top button